<
Categories: विदेश

AI का कमाल! ChatGPT ने महिला को एक झटके में बना दिया करोड़पति, जानें इस रकम का क्या किया?

woman wins crore lottery: क्या आप सोच सकते हैं कि कोई AI बॉट आपको लॉटरी के जीतने वाले नंबर भी बता सकता है? कुछ ऐसा ही अमेरिका के वर्जीनिया के मिडलोथियन में हुआ.

ChatGPT Powerball win: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दायरा दिन-ब-दिन बढ़ रहा है. इसका इस्तेमाल कॉर्पोरेट कामों से लेकर रोजमर्रा की ज़िंदगी तक में हो रहा है. अब लगभग हर सवाल का जवाब पाने के लिए AI चैटबॉट का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई AI बॉट आपको लॉटरी के जीतने वाले नंबर भी बता सकता है? कुछ ऐसा ही अमेरिका के वर्जीनिया के मिडलोथियन में हुआ.

डार्विन के सिद्धांत में ऐसा क्या था कि तालिबान ने लगाया बैन ?

ChatGPT की मदद से चुने लॉटरी नंबर

मिडलोथियन की रहने वाली कैरी एडवर्ड्स वर्जीनिया लॉटरी पावरबॉल खेलते समय ChatGPT से लॉटरी नंबर पूछ रही थीं. हैरानी की बात यह है कि उन्हीं नंबरों से उनका टिकट जीत गया. चार नंबर और पावरबॉल मैच हो गए और उन्हें 50,000 डॉलर (लगभग 44 लाख रुपये) का इनाम मिला. चूंकि उन्होंने ‘पावर प्ले’ ऑप्शन चुना था, इसलिए उनका इनाम बढ़कर 150,000 डॉलर (लगभग 1.32 करोड़ रुपये) हो गया.

मीटिंग में मिली खुशखबरी

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, एडवर्ड्स ने बताया कि लॉटरी टिकट खरीदने के दो दिन बाद जब वे एक मीटिंग में थीं, तभी उनके फोन पर एक मैसेज आया: “कृपया अपना इनाम ले लें.” पहले तो उन्हें लगा कि यह कोई स्कैम है। लेकिन जब उन्होंने चेक किया तो खबर सच निकली.

पूरा इनाम दान कर दिया

सबसे ताज्जुब की बात तो यह रही कि एडवर्ड्स ने अपनी पूरी इनामी राशि दान करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यह पैसा तीन संस्थाओं को बांट दिया जाएगा. एसोसिएशन फॉर फ्रंटोटेम्पोरल डिजेनरेशन (AFTD) उस बीमारी पर रिसर्च के लिए, जिससे उनके पति की डेथ हुई थी. शालोम फार्म्स जो भूखमरी से लड़ने का काम करती है. नेवी-मरीन कॉर्प्स रिलीफ सोसाइटी जो अमेरिकी सैन्य कर्मियों और उनके परिवारों की सहायता करती है.

महिला ने यह भी कहा, “जैसे ही मुझे यह आशीर्वाद मिला, तुरंत मालूम चल गया कि मुझे इसका क्या करना है. मैंने इसे दान करने का निर्णय  लिया। मैं चाहती हूं कि लोग जानें कि जब उन्हें आशीर्वाद मिले तो उन्हें दूसरों की भी सहायता करनी चाहिए.”

अमेरिका में क्यों रोकी गई फ्रांस के राष्ट्रपति की कार, फिर जो हुआ…Video हो रहा वायरल

Ashish kumar Rai

Recent Posts

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST