India News (इंडिया न्यूज), Vladimir Putin Immortal: क्या कभी कोई इंसान अमर हो सकता है? क्या कोई ऐसी दवा है जो बुढ़ापे को रोक सकती है? ये ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब हर कोई बेसब्री से जानना चाहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने वैज्ञानिकों को एक ऐसी दवा बनाने का आदेश दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पुतिन अगले 6 सालों में अमर हो जाएंगे यानी उनकी उम्र थम जाएगी। दरअसल पुतिन ने अपने वैज्ञानिकों को एक ऐसी दवा बनाने का आदेश दिया है जो बुढ़ापे को रोक दे। पुतिन ने खास तौर पर इस रिसर्च को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा है।
Vladimir Putin Immortal
रूसी शोध संस्थानों को इस शोध के लिए प्रस्ताव तैयार कर जमा करने के निर्देश दिया गया हैं। इसमें साल 2030 तक 1 लाख 75 हजार लोगों की जान बचाने का लक्ष्य रखा गया है। कहा गया है कि इस रिसर्च से रूस के लोगों की जान बचेगी। हालांकि दावा ये है कि पुतिन खुद को और अपने करीबियों को अमर बनाना चाहते हैं। ये दावा द डेली मेल की एक रिपोर्ट में किया गया है। इस पर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। एक मेडिकल रिसर्चर सूत्र के हवाले से बताया गया कि सबसे बड़े बॉस ने एक टास्क दिया और अफसर हर संभव तरीके से उसे पूरा करने में जुट गए।
‘क्या कर रहे हो..’, पैपराजी के देख Alia Bhatt ने बदला रवैया, लगा दी क्लास
क्रेमलिन अधिकारियों की मांगों से वैज्ञानिक इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि ऐसी दवा तैयार करने में कई साल और अरबों डॉलर की पूंजी लग सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ‘विकास प्रस्ताव’ पेश करने को कहा गया है। इसके अलावा, वैज्ञानिकों से संज्ञानात्मक और संवेदी क्षति को रोकने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को ठीक करने के तरीके खोजने के लिए नई तकनीकें खोजने को कहा गया।
वैज्ञानिकों ने कहा, ‘हमें यह पत्र मिला और ईमानदारी से कहूं तो मैं हैरान रह गया। संदेश ने ही मुझे चौंका दिया। यानी अभी (युद्ध के दौरान) हमें सब कुछ छोड़ना होगा। यह निराशावाद और भी हैरान करने वाला है।’
‘मुझे बेटी कहता था और मुझसे ही बच्चा चाहता था…’ डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने लगाया रेप का आरोप