होम / रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुई बड़ी डील? किया गया यह ऐलान

रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुई बड़ी डील? किया गया यह ऐलान

Rajesh kumar • LAST UPDATED : June 19, 2024, 5:02 pm IST
ADVERTISEMENT
रूस और उत्तर कोरिया के बीच हुई बड़ी डील?  किया गया यह ऐलान

India News,(इंडिया न्यूज),Russia North Korea Deal: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तर कोरिया के दौरे पर हैं। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन खुद उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरे में पुतिन के साथ 10 मंत्रियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उत्तर कोरिया पहुंचा है। रूसी मीडिया ‘इंटरफैक्स’ ने खबर दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ रणनीतिक साझेदारी समझौते के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

विदेशी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह समझौता 1961 और 2000-2001 की संधि की जगह लेगा। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करने का आदेश 17 जून को जारी किया गया था। पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने इस दस्तावेज को मॉस्को और प्योंगयांग के बीच यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए जाने वाले दस्तावेजों में सबसे महत्वपूर्ण बताया है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने कहा था, ‘अगर समझौते पर हस्ताक्षर हो जाते हैं तो इससे दोनों देशों के बीच भविष्य में सहयोग की संभावनाएं खुलेंगी।’

मक्का में हर साल होती है हज यात्रियों के साथ ऐसी घटना! इस बार 550 से ज्यादा की हुई मौत

यूक्रेन युद्ध में उत्तर कोरिया पर आरोप

उत्तर कोरिया पर यूक्रेन युद्ध में रूस को मिसाइल और हथियार मुहैया कराने का आरोप है। इस समझौते में दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग शामिल होने की उम्मीद है। यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस की चीन, उत्तर कोरिया और ईरान से नजदीकी बढ़ी है। उशाकोव ने कहा कि यह समझौता रूस की हालिया अंतरराष्ट्रीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा मुद्दों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति पुतिन की यात्रा दो दिनों तक चलेगी, जिसका मुख्य कार्यक्रम 19 जून को निर्धारित है।

उत्तर कोरिया के लिए पुतिन का लेख

18 जून को उत्तर कोरिया के लिए पुतिन द्वारा लिखा गया एक लेख उत्तर कोरिया के सरकारी समाचार रोडोंग सिनमुन द्वारा प्रकाशित किया गया था। अपने लेख में पुतिन ने उत्तर कोरिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से निपटने के लिए एक नई व्यवस्था बनाने की बात कही है। इस लेख में पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ उत्तर कोरिया के समर्थन का विशेष रूप से उल्लेख किया है।

Nalanda University: भारत की पहचान फिर से दुनिया के.., नालंदा विश्वविद्यालय के कैंपस उद्घाटन समारोह में बोले पीएम-Indianews

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT