Hindi News / International / White House Had To Pay Heavily For Sharing Posters Like A King On Social Media Users Gave It A Lesson

किंग ट्रंप की जय हो… अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद इस देश के राजा बन गए हैं Trump, White House ने दी जानकारी

Trump Controversial Poster : व्हाइट हाउस की तरफ से ये पोस्टर ऐसे समय पर शेयर किया गया है, जब ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बने हुए एक महीने का समय हो गया है। इस पोस्ट के बाद ट्रंप के अलावा व्हाइट हाउस को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

BY: Shubham Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Trump Controversial Poster : डोनाल्ड ट्रंप ने जब से अमेरिकी राष्ट्रपति का पद समभाला है तब शायद एक दिन भी ऐसा नहीं गया जब वो सुर्खियों में न रहे हों। कभी बाकि देशों पर टैरिफ लगाना हो या फिर रूस-यूक्रेन को लेकर बयानबाजी हो। अब इसी कड़ी में एक बार फिर ट्रंप ने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से उनको यूजर्स की आलोचना झेलनी पड़ रही है। असल में ट्रंप एक बार फिर से विवादों में फंस गए हैं। व्हाइट हाउस ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक विवादित पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक राजा की तरह नजर आ रहे हैं। इसके अलावा इस पोस्टर के कैप्शन में लिखा हुआ है,”राजा की जय हो”।

व्हाइट हाउस की तरफ से ये पोस्टर ऐसे समय पर शेयर किया गया है, जब ट्रंप को अमेरिका का राष्ट्रपति बने हुए एक महीने का समय हो गया है। इस पोस्ट के बाद ट्रंप के अलावा व्हाइट हाउस को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

UnitedHealthcare CEO सीईओ की हत्या के मामले में लुइगी मंगियोन के लिए मृत्युदंड की मांग

Trump Controversial Poster : सोशल मीडिया पर राजा की तरह पोस्टर शेयर करना व्हाइट हाउस को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगा दी क्लास

व्हाइट हाउस की तरफ से किया गया पोस्ट

व्हाइट हाउस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए इस पोस्टर में लिखा हुआ है, “CONGESTION PRICING खत्म हो गया है। मैनहट्टन और पूरा न्यूयॉर्क बच गया है। राजा की जय हो!” इस पोस्टर में टाइम मैगजीन का कवर का मॉक-अप भी नजर आ रहे हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ताज पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर को ट्रंप प्रशासन की तरफ से हाल ही में लिए गए एक फैसले से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। ट्रंप प्रशासन ने कंजेशन प्राइसिंग प्रोग्राम को रोकने का फैसला किया था। ये फैसला ट्रैफिक को कम करने और मास ट्रांजिट को फंड करने के लिए किया गया था।

बाइडेन ने रची थी PM Modi को हटाने की साजिश, Trump ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, भारत में मचा हड़कंप

ट्रंप का विवादों से है पुराना नाता

बात दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब ट्रंप विवादों में रहे हों। इससे पहले भी व्हाइट हाउस के आधिकारिक हैंडल से एक ASMR-शैली के वीडियो को जारी किया गया है. इस वीडियो में अवैध प्रवासियों को निर्वासित करते हुए दिखाया गया है. 41 सेकंड की वीडियो क्लिप को व्हाइट हाउस के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो में अवैध प्रवासियों बेड़ियों में जकड़े हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो को शेयर करने के बाद उनकी काफी ज्यादा आलोचना हुई थी।

अब ट्रंप को किंग दिखाने वाली पोस्ट पर यूजर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ” क्या उन्हें अपने बाथरूम के लिए पोस्टर चाहिए क्या? इस तरह की पोस्ट हमारे देश के लिए बहुत शर्मनाक और अपमानजनक है। तो दूसरे यूजर ने लिखा कि कोई भी रिपब्लिकन एक पल के लिए सोचें कि अगर ओबामा और जो बाइडेन ने इस तरह का पोस्ट शेयर किया होता तो क्या होता। ये लोग आग लगा देते।

भारत की वजह से Trump-Musk की दोस्ती में आई दरार, Tesla के CEO के एक फैसले ने अमेरिकी राष्ट्रपति तो कर दिया नाराज, अब क्या करेंगे PM Modi

Tags:

Trump Controversial Poster
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue