Live TV
Search
Home > विदेश > 27 साल की उम्र, सात साल की बेटी और दो मास्टर डिग्री… मिस यूनिवर्स बनकर जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास, जानें कौन हैं ये खूबसूरत क्वीन?

27 साल की उम्र, सात साल की बेटी और दो मास्टर डिग्री… मिस यूनिवर्स बनकर जेनिफर बैरेटो ने रचा इतिहास, जानें कौन हैं ये खूबसूरत क्वीन?

Miss Universe 2026 Jennifer Barreto: 2026 में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो का नाम मिस यूनिवर्स बनी हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं जेनिफर और क्यों उनकी जीत पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है?

Written By:
Published: November 25, 2026 15:36:55 IST
Last Updated: November 25, 2026 15:36:55 IST

Mobile Ads 1x1

Miss Universe 2026 Jennifer Barreto: चमचमाता ताज, हजारों की भीड़ और दुनिया भर की निगाहें… मिस यूनिवर्स के मंच पर जब प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के नाम का ऐलान हुआ है. यह सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन की जीत नहीं थी बल्कि उन महिलाओं के लिए भी एक खास पल बन गया, जो मां बनने के बाद अपने सपनों को पीछे छोड़ देती हैं. महज 27 साल की उम्र में जेनिफर ने मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया लेकिन उनकी जीत की सबसे खास बात उनका खूबसूरत चेहरा नहीं,बल्कि उनकी जिंदगी की वह कहानी है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है.

जेनिफर बैरेटो ने मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर इतिहास रच दिया है. वह इस प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली पहली मां बनी हैं. शादीशुदा जेनिफर की सात साल की बेटी पेनेलोप है. एक तरफ वह अपनी बेटी की मां हैं, दूसरी तरफ दो मास्टर डिग्री हासिल कर चुकीं एक पढ़ी-लिखी और आत्मनिर्भर महिला. 

दो मास्टर डिग्री की मालकिन

जेनिफर की पहचान सिर्फ मिस यूनिवर्स के ताज तक सीमित नहीं है. उन्होंने साइकोलॉजी यानी मनोविज्ञान और क्लिनिकल सोशल वर्क में मास्टर डिग्री हासिल की है. उनकी पढ़ाई का मकसद सिर्फ डिग्रियां जुटाना नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना रहा है. वह मानसिक स्वास्थ्य, रोकथाम और सामुदायिक कल्याण जैसे अहम मुद्दों पर काम करती हैं.

अमेरिकी रक्षा विभाग में करती हैं काम

जेनिफर की जिंदगी का एक और पहलू काफी दिलचस्प है. ‘होला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अमेरिकी रक्षा विभाग के आर्मी डिवीजन में प्रिवेंशन स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती हैं. उनकी जिम्मेदारी समाज में हानिकारक व्यवहारों को रोकने और स्वस्थ माहौल तैयार करने से जुड़ी पहलों को आगे बढ़ाना है.

क्या है जिंदगी का खास मकसद?

जेनिफर का दिल बच्चों के लिए भी खास जगह रखता है. वह पीडियाट्रिक डायबिटीज एसोसिएशन ऑफ प्यूर्टो रिको के साथ स्वयंसेवक के रूप में काम करती हैं. यहां वह डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और उनके परिवारों की मदद करने के साथ इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाती हैं.

किताबों और वॉलीबॉल की भी हैं शौकीन

काम और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच जेनिफर अपने शौक के लिए भी समय निकालती हैं. उन्हें किताबें पढ़ना और वॉलीबॉल खेलना पसंद है. इसके अलावा वह प्यूर्टो रिको में कई स्वयंसेवी गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं. मिस यूनिवर्स का मंच जेनिफर के लिए सिर्फ खूबसूरती साबित करने का मौका नहीं था. वह इस मंच का इस्तेमाल सामाजिक मुद्दों को उठाने और लोगों तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए करना चाहती हैं. मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब जीतकर उन्होंने प्यूर्टो रिको को दुनिया भर में गौरवान्वित किया है.

ये भी पढ़ें: Sapna Chaudhary: तलाक के बाद सपना चौधरी का बोल्ड लुक, डॉन बन तलाक पर दिया पहला रिएक्शन; क्या पति को कहा आस्तीन का सांप?

MORE NEWS