होम / इस्लाम में हज क्यों है इतना महत्त्व, जानिए पूरी खबर

इस्लाम में हज क्यों है इतना महत्त्व, जानिए पूरी खबर

Deepika Gupta • LAST UPDATED : June 24, 2023, 3:20 am IST

India News ( इंडिया न्यूज़ ) Kaaba Black Stone Story : हर साल मक्का में दुनिया भर के लाखों मुस्लिम हज करने के लिए इकट्ठा होते हैं। इस बार हज 26 जून से शुरू होकर 1 जुलाई को खत्म होगा। हर साल हज के लिए करोड़ों मुस्लिम ( पुरुष और महिला) इकट्ठा होते हैं। इस बार 1 करोड़ मुसलमान हज करने जाएंगे।पिछले कुछ सालों की ही तरह इस इस साल भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हज करने की इजाजत दी गई है। कोविड का टीका भी अनिवार्य कर दिया गया है।

तभी पूरा होता है हज

मुस्‍ल‍िम समुदाय की इस हज यात्रा में सऊदी अरब के मक्का में शैतान को पत्‍थर मारने के बाद ही इसे पूरा माना जाता है। ईदु-उल- जुहा के पर्व पर शैतान को पत्‍थर मारने की रस्‍म काफी चुनौतीपूर्ण होती है। यहां पर मक्का के पास स्थित रमीजमारात में यह रस्‍म तीन द‍िन तक न‍िभाई जाती है। हज जाने वाले यात्री रमीजमारात में तीन बड़े खंबों पर पत्‍थर मारते हैं। ये खंबे ही शैतान माने जाते हैं। इसके बाद ही हज पर गए लोगों का हज पूरा होता है। इस रस्‍म को न‍िभाने के ल‍िए बड़ी संख्‍या में लोगों की भीड़ होती है। इस बार भी लाखों की संख्‍या में लोग हज के लि‍ए अरब के मक्का में पहुंचे हैं। हज पर मक्का में रमीजमारात में शैतान को पत्‍थर मारने की रस्‍म के पीछे यह मुख्‍य कारण माना जाता है।

हज 2023 को लेकर क्या है नियम?

सऊदी अरब की ग्रैंड मस्जिद और पैगंबर मस्जिद के जनरल प्रेसिडेंसी ने मेडिकल मास्क पहनना अनिवार्य बताया है। हज और उमराह मंत्रालय ने हाल ही में हज के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय के मुताबिक बिना लपेटा हुआ और बंधा हुआ सामान, प्लास्टिक की थैलियां, कपड़े से लिपटा सामान और ज्यादा वजन न लाने का निर्देश दिया गया है। कोविड टीकाकरण जरूरी है। मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए हज यात्रा बेहद जरूरी मानी जाती है, ये इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है। इस्लाम के मुताबिक अल्लाह की मेहर पाने के लिए जीवन में एक बार हज यात्रा पर जाना बेहद जरूरी है।

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

‘अरविंद केजरीवाल के साथ मेरा रिश्ता’, मनीष सिसोदिया ने ऐसा क्या कहा जो CM आतिशी को लगी मिर्ची
ब्रिटिश अरबपति माइक लिंच की सुपर यॉट में 2 इन्क्रिप्टेड हार्ड ड्राइव होने का अनुमान, दुनिया के इन 2 ताकतवर देशों की है इस पर नजर
12 देशों के राजदूत बस से जा रहे थे इस्लामाबाद, रास्ते में फटा बम, दुनिया के सामने शर्मसार हुआ पाकिस्तान
तिरुपति लड्डू विवाद पर आंध्रप्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने YSRCP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, किया ये बड़ा दावा
56 चोटें, गहरे जख्म, दागने के निशान और… 8 साल की सगी बेटी को मां ने तड़पा-तड़पाकर मार डाला, बच्ची के आखिरी शब्द सुनकर नहीं रोक पाएंगे आंसू
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के परिवार में हैं कितने लोग? उनकी पत्नी की सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश
IPL 2025 Mega Auction: मेगा ऑक्शन में इन 2 गेंदबाजों पर हो सकती है नोटों की बारिश, दलीप ट्रॉफी 2024 में छोड़ी छाप
ADVERTISEMENT