<
Categories: विदेश

300 साल भारत पर मुगलों ने किया राज, लेकिन नेपाल पर क्यों नहीं कर पाए कब्जा? जानिए वजह

Why Mughals fail to capture Nepal: भारत पर जहां मुगलों ने 300 साल राज किया वहीं अब सवाल उठ रहा है कि नेपाल जैसे छोटे से देश पर मुगल कब्जा क्यों नहीं कर पाए, जानिए असल वजह.

Mughal History: नेपाल में इस समय Gen Z लगातार सोशल मीडिया बैन और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. हाल यूं है कि इस समय युवा सड़कों पर हैं और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. बात करें बेरोज़गारी की तो यही एक ऐसी वजह है जिसकी वजह से नेपाल के युवा का आक्रोश जागा है. नेपाल के हालातों को देखते हुए सरकार कोई भी  ठोस कदम नहीं उठा पा रही है. नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं.  नेपाल में लोकतंत्र लागू होने के बाद से ही उथल-पुथल मची हुई है. वहीं अब लोकतंत्र और राजशाही के बीच एक सवाल आ खड़ा हुआ है. वहीं दुसरा सवाल ये उठ रहा है कि अगर मुगलों ने भारत जैसे देश पर तीन सौ साल से ज़्यादा राज किया, तो वो पड़ोसी देश नेपाल पर कब्ज़ा क्यों नहीं कर पाए? 

मुगलों का राज

आपकी जानकारी के लिए बता दें मुगल सल्तनत को भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे शक्तिशाली और समृद्ध साम्राज्य कहा  जाता है. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 16वीं से 18वीं शताब्दी तक, मुगलों का उत्तर भारत, बंगाल, दक्कन से लेकर पंजाब और अफ़ग़ान सीमा तक कब्जा था. बाबर हो या औरंगजेब इन बादशाहों ने इन राज्यों पर पूरी तरह अपना नियंत्रण रखा है . इसके बावजूद, यह सवाल अहम है कि मुगल साम्राज्य नेपाल जैसे छोटे भूभाग को कभी भी अपने अधीन नहीं कर पाया है. इतिहास की किताबों, मुगलकालीन दस्तावेजों और नेपाल से संबंधित अध्ययनों से ये साफ जाहिर होता है कि इसके पीछे कई भौगोलिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामरिक वजह हैं.

नेपाल पर मुगल क्यों नहीं कर पाए कब्जा?

दरअसल, नेपाल एक ऐसा देश है जो हिमालय की गोद में बसा है. इसकी भौगोलिक संरचना ऊँचे पहाड़ों, संकरे दर्रों, गहरी घाटियों और घने जंगलों से बनी है. जो नेपाल को बाहरी आक्रमणों से बचाने का काम करते हैं. या यूं कहें कि लगभग प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करते हैं. भौगोलिक परिस्थितियों की वजह से, इस क्षेत्र पर आक्रमण करना किसी के लिए भी आसान नहीं था. वहीं मुग़ल सेनाएं विशाल घुड़सवार सेना और तोपखाने पर आधारित अपनी रणनीति से मैदानी इलाकों में आसानी से विजय प्राप्त कर लेती थीं, वहीं नेपाल की पहाड़ी संरचना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी. संकरी घाटियों और पहाड़ों में मुग़लों की विशाल सेना और भारी तोपें बेअसर साबित हुईं. उनके सैनिकों में इस क्षेत्र के लिए आवश्यक युद्ध कौशल नहीं था.

Heena Khan

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST