होम / IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview: आज के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से टकराएगी दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview: आज के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से टकराएगी दिल्ली कैपिटल्स

India News Editor • LAST UPDATED : April 16, 2022, 10:29 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली:

IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview: शानदार शनिवार के डबल हैडर मुकाबलों का आज दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर यहां पहुंची है।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हारकर इस मैच में उतरेगी। लेकिन दर्शकों को इन दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच हर साल कांटे की टक्कर होती है। पिछले साल भी दिल्ली और बैंगलोर के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था।

उस मैच में बैंगलोर को 1 बॉल पर 5 रनों की जरूरत थी। जिसमें केएएस भरत ने आखिरी बॉल पर छक्का जड़कर बैंगलोर को जीत दिलाई थी। इस मैच का सीधा प्रसारण डिज्नी+हॉटस्टार पर किया जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा और मैच से आधा घंटा पहले टॉस होगा।

हेड टू हेड में RCB आगे (IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview)

IPL 2022, Match No 27, DC vs RCB, Match Preview : দিল্লির বিরুদ্ধে জয়ের  ট্র্যাকে ফিরতে চাইবে ব্যাঙ্গালুরু, জিতবে কে?

आईपीएल में यें दोनों टीमें 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का पलड़ा भारी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए 26 मुकाबलों में से 16 में जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली की टीम ने बैंगलोर के खिलाफ 26 में से 10 मुकाबले जीते हैं। आज बैंगलोर की टीम इस लीड को और ज्यादा करना चाहेगी। वहीं दिल्ली की टीम इस लीड को काम करने का प्रयास करेगी।

RCB की संभावित प्लेइंग-11 (IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview)

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड

DC की संभावित प्लेइंग-11 (IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview)

डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

IPL 2022 DC vs RCB Match 27th Preview

Also Read : IPL 2022 Patrick Farhart Tests Covid Positive: दिल्ली कैपिटल्स के खेमें से सामने आई कोरोना की खबर…. आईपीएल पर लटकी तलवार

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Sankashti Chaturthi 2024: आज भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व- Indianews
Most Expensive Tea: 1.5 लाख की चाय, जानें दार्जिलिंग में मिली इस चाय की खासियत- Indianews
Vivo के इस खास फोन में Sim Card की नहीं होगी जरूरत, जानें पूरा डिटेल्स- Indianews
Pakistan Judiciary: ISI कर रहा पाकिस्तान की न्यायिक व्यवस्था में दखल, जानिए SC जज ने क्या कहा? -India News
गर्मियों में पीना चाहते हैं चिल्ड पानी, तो महज 399 रुपए में घर लाएं ये डिवाइस- Indianews
Taliban Regime: अफगानी महिलाओं के लिए पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहीं बड़ी बात, शिक्षा को बताया महत्वपूर्ण मुद्दा -India News
Prachi Nigam: यूपी बोर्ड टॉपर प्राची के लिए शेविंग कंपनी का विज्ञापन विवादों में, कार्रवाई की हुई मांग-Indianews
ADVERTISEMENT