Agniveer Recruitment Rally Manipur: भारतीय सेना 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मणिपुर में अग्निवीर भर्ती रैली करेगी. CEE पास 7500 युवा शामिल होंगे, पहला चरण चुराचांदपुर में होगा.
मणिपुर में अग्निवीर रैली का शेड्यूल जारी
Agniveer Recruitment Rally Manipur: भारतीय सेना मणिपुर के उन युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) सफलतापूर्वक पास किया है. सेना भर्ती कार्यालय (ARO), रंगापहार की ओर से यह भर्ती रैली 17 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा. इस भर्ती रैली में करीब 7,500 उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. हर दिन लगभग 800 उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी. बड़ी संख्या को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा, ट्रैफिक, मेडिकल सुविधा, पेयजल, स्वच्छता, परिवहन और अस्थायी ठहरने जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं.
भर्ती रैली का पहला चरण 17 से 21 सितंबर तक चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में होगा. इसमें तेंगनौपाल, चंदेल, चुराचांदपुर और फेरजॉल जिलों के योग्य उम्मीदवार शामिल होंगे.
दूसरा चरण 25 से 30 सितंबर तक इंफाल के खुमान लंपक स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. इसमें इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट, थौबल, काकचिंग, बिष्णुपुर, नोनी, तामेंगलोंग और जिरीबाम के उम्मीदवार हिस्सा लेंगे. हालांकि, सेना की एक सूचना में 1 अक्टूबर तक की तारीख दी गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी एडमिट कार्ड पर दी गई रिपोर्टिंग डेट को प्राथमिकता देनी चाहिए.
तीसरा चरण 4 से 8 अक्टूबर तक सेनापति के करोंग स्थित सानयी दाहरी मेमोरियल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा. इसमें सेनापति, कांगपोकपी, उखरूल और कामजोंग जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे. सेना की सोशल मीडिया पोस्ट में शुरुआत 5 अक्टूबर बताई गई है, इसलिए एडमिट कार्ड की तारीख ही अंतिम मानी जाए.
उम्मीदवारों को प्रिंटेड एडमिट कार्ड, सभी मूल दस्तावेज और जरूरी दस्तावेजों की दो सेट फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी. भर्ती प्रक्रिया में 1.6 किलोमीटर दौड़, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और शारीरिक माप शामिल होंगे.
JOIN INDIAN ARMY | AGNIVEER RECRUITMENT MANIPUR
The #IndianArmy will conduct #AgniveerRecruitment Rallies for shortlisted candidates in #Manipur from 17 Sep to 08 Oct 2026, following the Online Common Entrance Exam held from 01–12 Jun 2026.
📍 17–21 Sep: Peace Ground,… pic.twitter.com/UacUF4KgAy
— PRO Defence, Manipur, Nagaland & South Arunachal (@prodefkohima) September 7, 2026
अग्निवीर भर्ती रैली में सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच हुई ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) पास की है और भर्ती के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं. लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अब इन उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया गया है.
उम्मीदवार अपना रिजल्ट और एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड भर्ती रैली में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है, इसलिए इसे समय रहते डाउनलोड करके सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें. अगर किसी उम्मीदवार को अभी तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है, तो वह ARO रंगापहार से संपर्क कर सकता है.
Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…
Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…