<
Categories: जॉब

BOB Vacancy: बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बिना लिखित परीक्षा मैनेजर बनने का मौका, आवेदन करने के बचे हैं चंद दिन, ऐसे होगा चयन

Sarkari Naukri 2026 Bank Of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) में बंपर वैकेंसी निकली है. इन पदों पर जो कोई भी आवेदन करने की सोच रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

Bank Of Baroda Recruitment 2026: बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में अगर आप स्थिर और प्रतिष्ठित करियर चाहते हैं, तो बैंक ऑफ़ बड़ौदा (BOB) आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है. इसके लिए बैंक ने 419 पदों पर असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और अन्य विशेषज्ञ पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कुछ दिन बचे हुए हैं.

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 08 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.

इन पदों पर होगी बहाली

सीनियर मैनेजर – MSME रिलेशनशिप (रेगुलर)
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (रेगुलर)
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट (रेगुलर)
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट – MSME रिलेशनशिप (कॉन्ट्रैक्ट)
डिप्टी मैनेजर – MSME रिलेशनशिप (कॉन्ट्रैक्ट)
असिस्टेंट मैनेजर – MSME सेल्स (कॉन्ट्रैक्ट)
यह पद बैंकिंग, क्रेडिट एनालिसिस और MSME रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े हैं.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए MBA/PGDM, CA, CFA या CMA को वरीयता दी जाएगी. अनुभव की बात करें तो पद के अनुसार 2 से 8 वर्ष तक का संबंधित कार्य अनुभव विशेष रूप से क्रेडिट या एसेट सेल्स क्षेत्र में आवश्यक है.

आयु सीमा और छूट

01 फरवरी 2026 को उम्मीदवार की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी:

SC/ST: 5 वर्ष
OBC: 3 वर्ष
PWD: 10–15 वर्ष
Ex-Servicemen: 5–10 वर्ष

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

Bank Of Baroda Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Bank Of Baroda Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

UR / EWS / OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 850/- (GST सहित)
SC / ST / PWD / महिला / Ex-SM के लिए शुल्क: 175/- (GST सहित)
फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी:
शॉर्टलिस्टिंग
इंटरव्यू

उम्मीदवारों का अंतिम चयन इंटरव्यू प्रदर्शन और योग्यता के आधार पर होगा.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST

Lucknow Shiva Sharma death case: चौथी मंजिल से गिरकर रेस्टोरेंट मालिक की मौत, गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप, मां ने खोले कई राज

Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…

Last Updated: October 10, 2026 20:26:49 IST

राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में मेंटर बने यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पहचान

सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…

Last Updated: October 10, 2026 19:37:21 IST