<
Categories: जॉब

दो चचेरी बहनें यमुना में कूदी, एक बहन की दो दिन पहले ही भाई से हुई थी फ़ोन पर बात, कहा था “मैं ठीक नहीं हूं,19 तारीख को..”, उससे पहले ही उठा लिया ये कदम

India News (इंडिया न्यूज), Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बुधवार दोपहर को दो चचेरी बहनों ने यमुना नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल फोन और बैग किनारे पर रख […]

India News (इंडिया न्यूज), Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र में बुधवार दोपहर को दो चचेरी बहनों ने यमुना नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों ने नहर में कूदने से पहले अपने मोबाइल फोन और बैग किनारे पर रख दिए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने युवतियों को नहर में कूदते देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही इंद्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। हालांकि देर शाम तक दोनों शव नहीं मिले थे। Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna : दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठायाजानकरी अनुसार निशा (26) और रीना (23) दोनों कुरुक्षेत्र जिले के बजीदपुर गांव की निवासी थीं और दोनों ही अविवाहित थीं। दोनों बहनें करीब डेढ़-दो साल से भादसो की एक फैक्ट्री में काम करती थी और रोजाना बस से आती-जाती थीं। चाचा संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें भतीजे से मिली। फिलहाल जाँच में सामने आया है कि कोई पारिवारिक विवाद या परेशानी नहीं थी, फिर भी दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठायाTwo Cousin Sisters Jumped Into Yamuna इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा बड़ा कदम उठा लेगी वहीं रीना के भाई प्रवीन कुमार ने बताया कि रीना से दो दिन पहले फोन पर बात की थी, तब उसने कहा था, “मैं ठीक नहीं हूं, 19 तारीख को हरिद्वार ले चलना।” अब इस घटना के बाद इस बात ने परिवार को सोच में डाल दिया है कि शायद वह मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा बड़ा कदम उठा लेगी। घटना के बाद पुलिस ने युवतियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिए हैं और उनकी जांच की जा रही है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। Two Cousin Sisters Jumped Into Yamuna जलभराव को लेकर सरकार पर जमकर बरसी सैलजा, बोलीं- लापरवाही से प्रदेश के सभी शहरों में हो रहा जलभराव, करोड़ों खर्च करके भी नहीं मिली जलभराव से मुक्ति संबंधित खबरें
Anurag Bisht

Share
Published by
Anurag Bisht

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST