<
Categories: जॉब

DRDO में नौकरी की भरमार, 10वीं पास के लिए है ये बेहतरीन मौका, शानदार होगी सैलरी

Sarkari Naukri DRDO Recruitment 2026: डीआरडीओ में नौकरी (Govt Jobs) पाने का सुनहरा मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

DRDO Recruitment 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए डीआरडीओ ने CEPTAM-11 भर्ती के तहत कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो भी इस नौकरी के लिए अभी तक आवेदन नहीं किए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए अब उम्मीदवारों को 11 जनवरी, 2026 तक अप्लाई करने का मौका मिला है.

DRDO द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी, 2026 निर्धारित की गई है. इसके बाद आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने के लिए करेक्शन विंडो 14 जनवरी को खुलेगी और 16 जनवरी, 2026 को बंद हो जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए संगठन के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कुल 577 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसके अलावा उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. 

DRDO में आवेदन करने की आयुसीमा

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी, 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन फॉर्म में दर्ज की गई जन्मतिथि 10वीं या मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र के अनुसार ही होनी चाहिए. DRDO ने स्पष्ट किया है कि एक बार आवेदन जमा होने के बाद जन्मतिथि में किसी भी तरह के बदलाव के अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. उम्मीदवारों को सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर होम पेज पर उपलब्ध “Careers” सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद CEPTAM-11 भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, आवश्यक विवरण दर्ज कर सकते हैं और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
आवेदन करने का ये है Direct Link
नोटिफिकेशन

देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क पद और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है. STA-B पद के लिए सामान्य, OBC, EWS और MSP श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपये है. वहीं, Tech-A पद के लिए सामान्य, OBC, EWS और MSP उम्मीदवारों से 600 रुपये और महिला, SC, ST, PwBD तथा पूर्व-सैनिकों से 500 रुपये शुल्क लिया जाएगा.

DRDO ने यह भी जानकारी दी है कि केवल वही उम्मीदवार 500 रुपये की राशि की वापसी के पात्र होंगे, जो टियर-I परीक्षा में शामिल होंगे. शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें और अन्य दिशा-निर्देश जानने के लिए उम्मीदवारों को DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Karwa Chauth 2026 Date: 29 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 23, 2026 15:13:24 IST

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST