<

ऐसे कैसे जीतोगे भाई… भारतीय कप्तान का घटिया प्रदर्शन जारी; विजय हजारे ट्रॉफी में भी फुस्स

शुभमन गिल का 50-ओवर फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन जारी है. विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ खेलते हुए गिल केवल 12 गेंदों में 11 रन ही बना पाए.

Shubman Gill Flops Continues: 50 ओवर के फॉर्मेट में लंबे समय से संघर्ष कर रहे शुभमन गिल का घटिया प्रदर्शन जारी हैं. खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की ओर से गोवा के खिलाफ खेलते हुए टीम इंडिया के वनडे कप्तान गिल अभी भी अपने खराब फॉर्म से बाहर नहीं निकल पाए हैं. शुभमन गिल इस मैच में केवल 12 गेंदों में 11 रन ही बना पाए. 

शुभमन गिल ने प्रभसिमरन सिंह के साथ ओपनिंग की. गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रन बनाए थे. चेज़ के दौरान कप्तान प्रभसिमरन सिंह पहले तीन ओवरों में ही पवेलियन लौट गए, जबकि गिल ने पांचवें ओवर में विकेट गंवा दिया. गेंदबाज वसुकि कौशिक ने उन्हें अपनी पहली ही गेंद पर आउट किया. गिल ने सिर्फ 11 रन बनाए, उनका स्ट्राइक रेट 91.67 रहा, जिसमें दो चौके शामिल थे.

2025 से जारी गिल की खराब फॉर्म

शुभमनगिल का आखिरी 50 से ज्यादा का स्कोर 20 फरवरी, 2025 को बांग्लादेश के खिलाफ आया था, जब उन्होंने शतक लगाया था. उसके बाद से उनकी ज्यादातर पारियां खराब ही रही हैं. जिसमें 46, 31 और 24 रन की पारी शामिल है. 20 फरवरी के बाद से उन्होंने एक भी पचास नहीं लगाया है. चोट की वजह से वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज में नहीं खेल पाए थे और विजय हजारे ट्रॉफी में उनका यह पहला मैच था.

11 जनवरी से शुरू हो रही वनडे सीरीज

गिल को 11 जनवरी से शुरू हो रही न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. इसके लिए भारतीय टीम 7 जनवरी से वडोदरा में ट्रेनिंग शुरू करेगी.  खराब प्रदर्शन के बावजूद, गिल को सेलेक्टर्स और मुख्य कोच गौतम गंभीर का लंबे समय तक समर्थन मिला है. वह लगातार 7 वनडे, 15 टी20 और ‘लिस्ट ए’ मैच में भी अच्छा परफॉर्म नहीं किया है. इसके बावजूद वह भारत की ओर से खेलते समय हमेशा ओपनिंग स्पॉट पर बने रहते हैं.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी! अब तक नहीं जड़ पाए एक भी अर्धशतक; देखें पिछले 6 मैचों का आंकड़ा

IND vs PAK: एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बार…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:38 IST

Meerut: एक परिवार के लिए ई-रिक्शा चालक बना भगवान! कार में जल रहे थे चाचा-भतीजा; फिर इस तरह बचाई जान; हर तरफ हो रही चर्चा

Meerut Car Fire:पुलिस ने दोनों जले हुए चाचा-भतीजों को सिवाया टोल प्लाजा के अस्पताल में…

Last Updated: October 3, 2026 11:54:14 IST

M3M Foundation की ‘Threads of India’ ने भारत की वस्त्र विरासत, फैशन और उद्देश्य को जोड़ा

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: भारतभर के पारंपरिक बुनकरों और कारीगरों से सीधे सीखने से लेकर…

Last Updated: October 3, 2026 11:22:17 IST

IND VS PAK: बैड लक के शिकार हुए Abhishek Sharma, छुड़ा दिए थे पाकिस्तानियों के पसीने; शतक से चूके

IND VS PAK: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने…

Last Updated: October 3, 2026 11:15:23 IST

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST