<
Categories: जॉब

DSSSB PRT CBT Admit Card 2026: डीएसएसएसबी पीआरटी का एडमिट कार्ड जल्द, जानें यहां कब होगा जारी

DSSSB PRT CBT Admit Card 2026: डीएसएसएसबी प्राइमरी असिस्टेंट टीचर का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है. जो कोई भी यहां आवेदन किए हैं, वे सीधे इस लिंक dsssb.delhi.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

DSSSB PRT CBT Admit Card 2026: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज़ सेलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही PRT (प्राइमरी असिस्टेंट टीचर) CBT परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए अपना एडमिट डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 2026 की शुरुआत में होने वाले टीचिंग भर्ती चक्र का अहम हिस्सा है और कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी.

DSSSB द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, पोस्ट कोड 802/25 के अंतर्गत PRT परीक्षा फरवरी और मार्च 2026 में कई शिफ्टों में आयोजित होगी. परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
फरवरी 2026: 16, 17, 18, 19, 20 और 24
मार्च 2026: 3, 5, 6 और 8

उम्मीदवारों को उनकी शिफ्ट टाइमिंग और परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी.

DSSSB PRT परीक्षा पैटर्न और फॉर्मेट

PRT परीक्षा पूरी तरह CBT मोड में होगी। इसमें कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न निम्न विषयों से होंगे:
जनरल अवेयरनेस
रीजनिंग एबिलिटी
न्यूमेरिकल एबिलिटी
हिंदी भाषा
अंग्रेजी भाषा
टीचिंग मेथोडोलॉजी

आवेदन प्रक्रिया और भर्ती का संदर्भ

PRT पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 को समाप्त हो चुकी है. यह भर्ती अभियान PRT, TGT और PGT पदों के लिए चल रहे बड़े हायरिंग ड्राइव का हिस्सा है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है. इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

DSSSB PRT Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर “Admit Card” या “Latest Updates” सेक्शन पर क्लिक करें.
PRT CBT Admit Card 2026 लिंक चुनें.
आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
डायरेक्ट लिंक परीक्षा से पहले सक्रिय किया जाएगा.

आगामी DSSSB भर्ती अपडेट

DSSSB जल्द ही स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) पदों के लिए भी भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा. इस भर्ती में लगभग 450 पद भरे जाने की संभावना है.
योग्यता: CTET (प्राइमरी स्टेज) + RCI रजिस्ट्रेशन
वेतनमान: लेवल 6 (35,400 रुपये – 1,12,400 रुपये)

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST