<
Categories: जॉब

IBPS RRB Clerk Scorecard 2026 Released: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क का स्कोरकार्ड जारी, इस Direct Link से करें चेक

IBPS RRB Clerk Scorecard 2026 Released: आईबीपीएस क्लर्क का स्कोरकार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार सीधे इस लिंक ibps.in के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

IBPS RRB Clerk Scorecard 2026 Released: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) की प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोर IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर देख सकते हैं. उम्मीदवार ध्यान दें कि यह स्कोरकार्ड 29 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक ही वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsreg.ibps.in/rrbxivaug25/scda_jan26 के जरिए भी आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क का स्कोरकार्ड देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट 23 जनवरी 2026 को घोषित किया गया था. अब बोर्ड ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उनके सेक्शन-वाइज और कुल स्कोर भी जारी कर दिए हैं, जिससे वे अपने प्रदर्शन का सही आकलन कर सकें.

IBPS RRB Clerk Prelims Score 2025: ऐसे करें चेक

IBPS RRB की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध IBPS RRB Clerk Prelims Score 2025 लिंक पर क्लिक करें.
अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी.
सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्कोर को ध्यान से चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें.
भविष्य की जरूरत के लिए स्कोरकार्ड की एक हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.

ऑफिस असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न

IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को किया गया था. परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार था:
कुल प्रश्न: 80
कुल अंक: 80
रीजनिंग एबिलिटी: 40 प्रश्न
न्यूमेरिकल एबिलिटी: 40 प्रश्न
परीक्षा अवधि: 45 मिनट
यह परीक्षा पूरी तरह ऑब्जेक्टिव टाइप थी.

नेगेटिव मार्किंग का नियम

उम्मीदवारों को बता दें कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान था. प्रत्येक गलत उत्तर पर संबंधित प्रश्न के अंक का एक चौथाई (0.25 अंक) काट लिया जाता है. हालांकि, यदि कोई प्रश्न खाली छोड़ा जाता है तो उसके लिए कोई पेनल्टी नहीं लगती.

आगे क्या?

जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए हैं, वे अब IBPS RRB क्लर्क मेंस परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं. कट-ऑफ, मेंस परीक्षा की तारीख और अन्य अपडेट्स के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से IBPS की आधिकारिक वेबसाइट विज़िट करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

जले हुए बर्तन साफ करने के आसान घरेलू तरीके, चुटकियों में चमकने लगेंगी जली हुई कड़ाही और तवा

रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…

Last Updated: April 4, 2026 16:21:12 IST

Political Kissa: जब ममता को राइटर्स बिल्डिंग से घसीटा गया, क्या हुआ था 1993 में जिसने दीदी को बना दिया बड़ा चेहरा?

Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…

Last Updated: April 4, 2026 16:12:57 IST

आर्टेमिस II ने भेजी पृथ्वी की खूबसूरत तस्वीर, नासा ने शेयर की Photo, अंतरिक्ष से पहली बार दिखा ऐसा दृश्य

नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:53 IST

कौन हैं राहुल कुमार? जिनमें दिखा वैभव सूर्यवंशी जैसा टैलेंट, युवराज सिंह भी हुए फैन!

पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…

Last Updated: April 4, 2026 15:56:52 IST

CBSE का बड़ा फैसला, अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म! तीन-भाषा फॉर्मूला लागू

CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…

Last Updated: April 4, 2026 15:53:25 IST

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरान आंत में बदलाव, क्या है ट्रिगर्स और कारण, कितनी देर रहता है असर

Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…

Last Updated: April 4, 2026 15:38:07 IST