<
Categories: खेलदेश

PT Usha Husband Death: पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन, PM मोदी ने एथलीट से बात कर जताया दुख

PT Usha Husband Death: पीटी उषा के पति श्रीनिवासन के निधन के बाद खेल और राजनीतिक जगह में शोक की लहर दौड़ गई है. पीएम मोदी ने पीटी उषा से बात की और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

PT Usha Husband Death: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. उनके निधन से खेल और राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने खुद पीटी उषा से बात की और उन्हें सांत्वना दी. पीएम मोदी ने इस कठिन समय में पीटी उषा और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति और समर्थन भी जताया. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी वी श्रीनिवासन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,  राज्यसभा सांसद पीटी उषा के पति श्रीनिवासन के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. उन्होंने पीटी उषा और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का देहांत केरल के कोझिकोड स्थित आवास पर हुआ. 67 साल के वी श्रीनिवासन शुक्रवार सुबह अपने घर पर ही बेहोश हो गए थे. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. श्रीनिवासन लंबे समय तक सरकारी सेवा से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी पीटी उषा के खेल करियर के दौरान हमेशा उनका साथ दिया था.

कौन थे वी श्रीनिवासन?

पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी रह चुके थे. कुछ समय पहले ही श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से रिटायर हुए थे. श्रीनिवासन ने पीटी उषा की कामयाबी के पीछे की ताकत माना जाता था. उन्होंने पीटी उषा के उनके खेल करियर सहयोग देने के साथ ही उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स की स्थापना की. इसके अलावा पीटी उषा के राज्यसभा सदस्य रहते हुए भी श्रीनिवासन उनके साथ हमेशा मौजूद रहे.

कौन हैं पीटी उषा?

पीटी उषा भारत की दिग्गज एथलीय और खेल प्रशासक हैं. उनका पूरा नाम पिलावुल्लकंडी थेक्केपराम्बील उषा है. पीटी उषा को ‘पय्योली एक्सप्रेस’ के नाम से भी जाना जाता है. मौजूदा समय में पीटी उषा भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष हैं. दिसंबर 2022 में उन्होंने इस पद की जिम्मेदारी संभाली थी. उसी साल जुलाई में भारत के राष्ट्रपति ने पीटी उषा को राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत किया था. पीटी उषा ने की एथलीट करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने एथलेटिक्स में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. पीटी उषा ने साल 1986 के सियोल एशियाई खेलों में 4 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था.

इसके अलावा साल 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में पीटी उषा किसी ओलंपिक कम्पटीशन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं. उस ओलंपिक में पीटी उषा 400 मीटर बाधा दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतने से सिर्फ 0.01 सेकंड से चूक गई थीं. यह उनके करियर के सबसे यादगार पलों में से एक है. खेल में पीटी उषा के अमूल्य योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री (1985) और अर्जुन पुरस्कार (1983) से भी सम्मानित किया जा चुका है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST

Govinda Extra Marital Affair: गोविंदा की जिंदगी में सुनीता की जगह क्या है? अभिनेता ने बताया हमारे यहां डिवोर्स शब्द ही नहीं है

Govinda Extra Marital Affair: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा के साथ अपने रिश्ते…

Last Updated: October 25, 2026 19:25:30 IST

Murder of elderly woman in Mathura: मथुरा में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में घुसकर हत्या, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला

Murder of elderly woman in Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बंगाली घाट क्षेत्र की…

Last Updated: October 25, 2026 19:05:19 IST

रामायणम के नए गाने ‘मंगल रंग’ में दिखी राम-सिया की प्रेम कहानी, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

Ramayanam mangal rang song released: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायणम्’ का दूसरा…

Last Updated: October 25, 2026 18:26:15 IST