<
Categories: मनोरंजन

Border 2 Box Office: हफ्तेभर में ही ‘बॉर्डर 2’ ने कर दिया ऐसा कमाल; ‘धुरंधर’ ही नहीं, इन फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर चटाई धूल

Border 2 Box Office Collection: फिल्म 'बॉर्डर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया हूं. जानिए क्या है फिल्म की कुल कमाई.

Border 2 Day 7 Box Office: सिनेमाघरों में इन दिनों सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ छाई हुई है. इसने कमाई के मामले में कई फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म ने शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. हालांकि अब फिल्म थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है. लेकिन आपको बता दें कि इसने ‘धुरंधर’ को पछाड़ दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने कितना किया कलेक्शन. 

फिल्म ने सातवें दिन कितनी कमाई की?

‘बॉर्डर 2’ ने बीते दिन गुरुवार यानी कि रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 11.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, इसने छठे दिन 13 करोड़ रुपये कमाए थे. यह दिखा रहा है कि फिल्म अब थोड़ी कमजोर पड़ती दिख रही है. हालांकि, वीकएंड पर ये आंकड़ा बढ़ सकता है. अभी तक फिल्म की कुल कमाई की बात करें, तो इसने 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

कैसा रहा फिल्म का सफर?

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ शुरुआत की. इसने पहले दिन की कमाई के मामले में धुरंधर को पटखनी दे दी थी, क्योंकि ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद ‘बॉर्डर 2’ ने दूसरे दिन 36.5 करोड़, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये कमाए. इस देशभक्ति फिल्म ने गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भरपूर फायदा उठाते हुए उस दिन रिकॉर्ड 59 करोड़ रुपये कमा डाले. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी वीकएंड पर फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है. 

‘धुरंधर’ हुई धराशाई

अगर ‘बॉर्डर 2’ और ‘धुरंधर’ के सात दिनों दिनों की कमाई की बात करें. तो ‘बॉर्डर 2’ ने 224.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं सात दिनों में ‘धुरंधर’ ने 207.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस हिसाब से ‘बॉर्डर 2’ ने आगे निकल गई है. इतना ही नहीं, इसने सात दिनों की कमाई के मामले में ‘छावा’, ‘टाइगर 3’ और ‘सुल्तान’ को भी पछाड़ दिया है. 

‘बॉर्डर 2’ फिल्म के बारे में

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह द्वारा किया गया था. ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा जैसे आदि कलाकार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध की घटना पर आधारित है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST