<
Categories: जॉब

IDBI Bank Vacancy: आईडीबीआई बैंक में नौकरी पाने का शानदार मौका, बस चाहिए ये योग्यता, 48000 से अधिक है सैलरी

Sarkari Naukri IDBI Recruitment 2026: IDBI Bank में नौकरी (Bank Jobs) पाने का एक बेहतरीन मौका है. जो कोई भी यहां आवेदन करने पर विचार कर रहे हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.

IDBI Recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार अवसर हो सकता है. IDBI Bank ने असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’) के 200 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन परीक्षा अस्थाई रूप से 12 अप्रैल 2026 को दोपहर के सेशन में आयोजित की जा सकती है.

कुल पद और कैटेगरी वाइज वैकेंसी

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 200 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित किया गया है.

अनारक्षित (UR): 81 पद
अनुसूचित जाति (SC): 30 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 15 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 54 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 20 पद

सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को इन पदों पर मौका दिया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और जरूरी योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है. विश्वविद्यालय या संस्थान को सरकार या संबंधित संस्थाओं जैसे AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त होना चाहिए.

सिर्फ डिप्लोमा कोर्स को इस भर्ती के लिए मान्य नहीं माना जाएगा. उम्मीदवारों के पास 1 मार्च 2026 तक की वैध मार्कशीट और डिग्री या प्रोविजनल डिग्री प्रमाणपत्र होना जरूरी है.

इसके अलावा उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर की बुनियादी जानकारी होना भी आवश्यक है. जिन उम्मीदवारों के पास CMA, CA, CFA, ICWA, JAIIB या CAIIB जैसी प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है.

अनुभव और आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी शेड्यूल्ड बैंक, प्राइवेट बैंक, कोऑपरेटिव बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 2 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए. यह अनुभव स्थाई कर्मचारी के रूप में फुल-टाइम होना चाहिए.

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष निर्धारित की गई है. उम्मीदवार का जन्म 2 मार्च 1996 से पहले और 1 मार्च 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन

IDBI Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
IDBI Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया

आवेदन शुल्क की बात करें तो SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का इंटिमेशन चार्ज देना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1050 रुपये शुल्क देना होगा. भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे—

ऑनलाइन टेस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
पर्सनल इंटरव्यू
प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट

इन सभी चरणों में सफल होने के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा. यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST