India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update: इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने वाली है. जो भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
India Post GDS 2nd Merit List 2026 Update: भारतीय डाक में ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर आवेदन किए थे, लेकिन पहले मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. अब इंडिया पोस्ट अप्रैल के पहले सप्ताह में जीडीएस भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकता है. पहले राउंड में चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद यह सूची घोषित की जाएगी. इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बड़ी खबर है क्योंकि जो उम्मीदवार पहली सूची में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें अब अपने चयन की उम्मीद बनी रहती है.
इंडिया पोस्ट भर्ती प्रक्रिया के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च 2026 को जारी हो चुकी है और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पहला चरण भी पूरा हो गया है. विभिन्न मीडिया रिपोर्टों और सूत्रों के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी मेरिट लिस्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में समयानुसार आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी. घोषणा होते ही उम्मीदवार राज्य‑वार PDF डाउनलोड करके अपना नाम और चयन स्थिति चेक कर सकते हैं.
इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “GDS दूसरी मेरिट लिस्ट 2026” लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
अपनी राज्य या पोस्टल सर्कल का चयन करें.
मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुल जाएगी.
PDF को डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए सेव कर लें.
अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजने के लिए Ctrl + F का इस्तेमाल करें.
डाउनलोड के बाद उम्मीदवारों को अपनी सूची में अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, श्रेणी (UR/OBC/SC/ST/EWS/PwD), कक्षा‑10 के अंक और चयनित पद (BPM/ABPM/डाक सेवक) जैसे विवरण ध्यान से चेक करने चाहिए.
जब आपकी नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आता है, तो आपको निर्धारित समय सीमा के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. वेरिफिकेशन के लिए नीचे दिए दस्तावेज़ ज़रूरी हैं:
सभी मूल दस्तावेज़ साथ ले जाना अत्यंत आवश्यक है. अगर वेरिफिकेशन समय सीमा के भीतर पूरा नहीं होता है, तो आपका चयन रद्द भी हो सकता है.
दूसरी मेरिट लिस्ट में चुने गए उम्मीदवारों के लिए यह अवसर बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए लिस्ट प्रकाशित होते ही अधिकृत वेबसाइट से PDF डाउनलोड करें और सभी विवरणों की समीक्षा और जांच अवश्य करें.
Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
Woman Fights for Cylinder: गैस के लिए सरेआम मचाया गदर! बीच सड़क एक महिला ने…
Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष है जिसके वजह से…
Ashok Kharat News in Hindi: महाराष्ट्र के नासिक जिले के स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर ईडी…
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए…