<
Categories: जॉब

India Post GDS Vacancy: भारतीय डाक में बिना परीक्षा नौकरी पाने का शानदार मौका, निकली है बंपर वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक में नौकरी (Govt Jobs) की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

India Post GDS Recruitment 2026: भारतीय डाक में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इसके लिए ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 31 जनवरी 2026 से शुरू की जा रही है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर बहाली बिना किसी लिखित परीक्षा के आधार पर होगी.

इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 तक है. इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 28,740 GDS पदों को भरा जाएगा, जो युवाओं के लिए एक शानदार अवसर माना जा रहा है.

इंडिया पोस्ट GDS 2026: आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीचे दी गई जरूरी तारीखों को ध्यान से नोट कर लें:
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख: 31 जनवरी 2026
आवेदन की आखिरी तारीख: 14 फरवरी 2026
एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
एप्लीकेशन करेक्शन विंडो: 18 और 19 फरवरी 2026

योग्यता मानदंड: कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है. 10वीं में गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में होने चाहिए.

क्या होगी आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.

एप्लीकेशन फीस की जानकारी

जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये
SC, ST और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क: एप्लीकेशन फीस से पूरी तरह छूट

इंडिया पोस्ट GDS पे स्केल

ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. पोस्ट-वाइज वेतन की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

यहां देखें नोटिफिकेशन और अप्लाई करने का लिंक
India Post GDS Recruitment 2026 नोटिफिकेशन
India Post GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का लिंक

India Post GDS के लिए ऐसे करें आवेदन

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर India Post GDS Registration लिंक पर क्लिक करें.
एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
निर्धारित एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट करें और उसकी PDF कॉपी सेव कर लें.
भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें.

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. समय रहते आवेदन करें और इस अवसर को हाथ से न जाने दें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST