<
Categories: News

Budget 2026 Expectations: बजट में रेल्वे पर किया जा सकता है बड़ा ऐलान, वंदे भारत-अमृत भारत समेत 300 नई ट्रेनों की शुरूआत संभव

300 नई ट्रेनों के चलने से ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम हो सकेगी. देखने वाली बात यह है कि वास्तव में रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर के बजट में क्या-क्या बदलाव और सुधार किए जाने की उम्मीद है.

Railway Budget 2026: बजट 2026 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है. केवल आम आदमी ही नहीं बल्कि, हर वर्ग के लोगों को बजट से काफी उम्मीद है. इस बार के बजट पर इंफ्रा पर जोर दिया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार के बजट में सरकार रेल्वे को बढ़ावा देने के साथ 300 नई ट्रेनों की शुरूआत कर सकती है. बजट 2026 के तहत वंदे भारत और नई अमृत भारत जैसी ट्रेनों का ऐलान किया जा सकता है. हर दिन ट्रेन से करीब 2 करोड़ यात्री सफर करते हैं.

300 नई ट्रेनों के चलने से ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम हो सकेगी. देखने वाली बात यह है कि वास्तव में रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर के बजट में क्या-क्या बदलाव और सुधार किए जाने की उम्मीद है. 

300 नई ट्रेने लाने की उम्मीद

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार द्वारा न केवल 300 नई ट्रेने लाए जाने की उम्मीद है, बल्कि रेल्वे ट्रैक्स का भी विस्तार किया जा सकता है. दरअसल, पिछले साल भी सरकार द्वारा रेल्वे के विकास के लिए 2.65 लाख करोड़ का बजट तय किया गया था. रेल्वे के लिए इतना बड़ा बजट देश में पहली बार बनाया गया था. यह देखते हुए भी देश में इस बार रेल्वे के बड़े बजट की उम्मीद की जा रही है. 

वेटिंग लिस्ट खत्म करना लक्ष्य

माना जा रहा है कि रेल्वे इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार करते हुए सरकार धीरे-धीरे वेटिंग सिस्मटम की प्रक्रिया को भी खत्म कर सकती है. साल 2030 तक रेल के रिजर्वेशन में होने वाले वेटिंग लिस्ट को खत्म करना सरकार का लक्ष्य है. ताकि, कहीं न कहीं रेल में रोजाना होने वाली भीड़ को कम किया जा सके. इस बजट के तहत माना जा रहा है कि सरकार वंदे भारत स्लीपर को भी बढ़ा सकती है. इससे रेल्वे को एक बंपर बूस्ट मिलने की उम्मीद है. 

भीड़ से मिल सकेगी राहत

बजट 2026 में अगर 300 नई ट्रेनों का ऐलान कर दिया जाए तो इससे न केवल ट्रेनों में होने वाली भीड़ कम होगी, बल्कि इससे किसानों और सीनियर सिटिजन्स को भी राहत मिल सकेगी. बुजुर्गों को आसानी से सीट मिलने के साथ ही वेटिंग लिस्ट में सफर करने वाले लोगों को भी अब सीट मिल सकेगी. ट्रेनों के बढ़ने से कहीं न कहीं आम आदमी की सुविधा के साथ रेल्व को फी खासा मुनाफा होगा. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Share
Published by
Kunal Mishra

Recent Posts

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST

Gurnoor Brar Viral Chat: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट वायरल, शर्टलेस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला

Gurnoor Brar Viral Chat: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के नाम से सोशल मीडिया पर…

Last Updated: November 3, 2026 20:08:45 IST