<
Categories: जॉब

India Post GDS Result 2026 Date: भारतीय डाक जीडीएस मेरिट लिस्ट सेकेंड जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

India Post GDS Merit List 2026 Date: भारतीय डाक GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द जारी होने वाली है. जो भी इसके लिए इंतजार कर रहे हैं, वे सीधे इस लिंक indiapostgdsonline.gov.in के जरिए देख सकते हैं.

India Post GDS Result 2026 Date: इंडिया पोस्ट GDS रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अभी अहम अपडेट यह है कि दूसरी मेरिट लिस्ट फिलहाल जारी नहीं की गई है. जिन अभ्यर्थियों ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए आवेदन किया है, वे मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इसे इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर देख सकेंगे.

भारतीय डाक विभाग की ओर से हालांकि दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की कोई तय तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही जारी हो सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि कोई अपडेट मिस न हो. इसके अलावा मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://indiapostgdsonline.gov.in/ के माध्यम से देख सकते हैं.

GDS मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होती है?

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होती है. इसमें किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाता. चयन के लिए उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा के अंकों को आधार बनाया जाता है. मान्यता प्राप्त बोर्ड से प्राप्त अंकों, ग्रेड या पॉइंट्स को एक निर्धारित फॉर्मूले के तहत प्रतिशत में बदला जाता है. यह प्रतिशत 4 दशमलव स्थानों तक की सटीकता के साथ तैयार किया जाता है, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहती है.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन है अंतिम चरण

मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होती. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. दस्तावेजों की सही जांच के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाती है.

India Post GDS Result 2026 ऐसे करें चेक

India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर “India Post GDS Result 2026 2nd Merit List” लिंक पर क्लिक करें.
अब अपने आवेदन वाले सर्कल का चयन करें.
स्क्रीन पर एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें अपना नाम और विवरण चेक करें.
फाइल डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें.

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों को भरा जाएगा, जो देशभर के विभिन्न सर्कल्स में नियुक्त किए जाएंगे. यह भर्ती प्रक्रिया उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. उम्मीदवारों केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें. सही जानकारी और समय पर अपडेट ही सफलता की कुंजी है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST