Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने भर्ती 2026 के तहत जनवरी 2027 बैच के लिए 10+2 बी.टेक कैडेट एंट्री योजना का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अन्तर्गत कुल 60 रिक्तियां उपलब्ध हैं.
भारतीय नौसेना में बी. टेक कैडैट एंट्री 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी, 29 मई से करें आवेदन
Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने भर्ती 2026 के तहत जनवरी 2027 बैच के लिए 10+2 बी.टेक कैडेट एंट्री योजना का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके अन्तर्गत कुल 60 रिक्तियां उपलब्ध हैं. इस भर्ती के लिए 12 वीं उत्तीर्ण योग्य उम्मीदवार 29 मई से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं.
इस योजना के तहत योग्य अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार, जिन्होनें जेईई (मेन) 2026 परीक्षा दी है और 10+2 में निर्धारित अंक प्राप्त किए हैं, 29 मई 2026 से 18 जून 2026 तक ऑनललाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती युवाओं को भारतीय नौसेना में एक प्रतिष्ठित और स्थायी करियर का अवसर प्रदान करती है.
दक्षता नियम: इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला का अविवाहित होना अनिवार्य है, केवल अविवाहित परीक्षार्थी ही आवेदन कर सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान भी यदि कोई विवाह के बंधन में बंधता है, तो उसे प्रशिक्षण से बाहर कर दिया जाएगा और पूरी प्रशिक्षण लागत वापस करनी होगी. यह नियम भर्ती की सख्त पात्रता शर्तों में शामिल है.
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को 10+2 परीक्षा में भैतिकी, रसायन विज्ञान और गणित (PCM) विषयों में कम से कम 70% अंक और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त होने चाहिए.
चयन प्रक्रिया: SSB के बाद चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित मेडिकल रूप से फिट घोषित हो चुके हैं, उन्हें दोबारा जांच प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा.
रिक्तियों का विवरणं
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 30 पद पर नियुक्ति का प्रपत्र है, जिसके अंतर्गत पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.
इलेक्ट्रोनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में 30 पद पर नियुक्ति एंव पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं.
आयु निर्धारण की योग्यता 02-07-2007 और 01-01-2010 के मध्य होना अनिवार्य हैं.
इस चयन प्रक्रिया का आवेदन भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianavy.gov.in पर कर सकते हैं.
∗ अब Officer Entry सेक्शन में 10+2 B.Tech इसके बाद Cadet Entry Scheme नोटिफिकेशन खोलें.
∗ पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
∗ लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को भरें.
∗ JEE (Main) 2026 की जानकारी (CRL रैंक सहित) दर्ज करें.
∗ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर आदि).
∗ फॉर्म को ध्यान से चेक करके सबमिट करें.
जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…
Abhijeet Dipke Post on Virat Kohli Century:दिपके का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. ये…
Mahindra XUV 3XO Price in India: जानें SUV की कीमत, वेरिएंट, कलर ऑप्शन, इंजन, माइलेज,…
Jamshedpur Tata Steel Zoological Park: तीन शावकों के जन्म के बाद, टाटा स्टील ज़ूलॉजिकल पार्क…
Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…
Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…