Sarkari Naukri MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी (Govt Jobs) पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर अप्लाई करने से पहले दिए गए सभी खास बातों को गौर से पढ़ें.
MP Police Constable Recruitment 2026 Sarkari Naukri: एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन करने के कुछ दिन बचे हैं.
MP Police Constable Recruitment 2026: पुलिस विभाग (Police Department) में नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है. यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है, जो संगीत में रुचि रखते हैं और पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने के लिए केवल 4 दिन बचे हैं.
एमपी पुलिस कांस्टेबल के इस भर्ती के लिए अभी तक जो कोई भी आवेदन नहीं किए हैं, वे अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026 तक या उससे पहले फटाफट अप्लाई कर दें, वरना इतना अच्छा मौका हाथ से न निकल जाएं. मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के जरिए कुल 679 पदों पर बहाली की जाएगी. इन पदों पर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है:
सामान्य (UR) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये
SC / ST / OBC / EWS (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी) उम्मीदवारों के लिए शुल्क: 250 रुपये
MP ऑनलाइन पोर्टल शुल्क: 150 + 18% GST
ओपन कैटेगरी: 458 पद
होमगार्ड (15%): 92 पद
पूर्व सैनिक (10%): 59 पद
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 19 अप्रैल 2026 तक निम्नानुसार होनी चाहिए:
आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
फॉर्म भरने के लिए अधिकतम आयु: 33 वर्ष (UR / EWS), 38 वर्ष (आरक्षित वर्ग / होमगार्ड / सरकारी कर्मचारी)
सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी लागू होगी.
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता श्रेणी के अनुसार निर्धारित की गई है:
UR / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता: 10+2 (हायर सेकेंडरी) या समकक्ष
ST वर्ग के योग्यता: 8वीं पास या समकक्ष
इसके अलावा, उम्मीदवारों को किसी एक वाद्य यंत्र का ज्ञान होना अनिवार्य है. यह वाद्य यंत्र सूची “A” (अनिवार्य) या सूची “B” (बोनस अंक) में से होना चाहिए.
चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और भत्ते मुहैया कराए जाते हैं.
वेतनमान: 19,500 रुपये से 62,000 रुपये
स्टाइपेंड:
पहला वर्ष: 70%
दूसरा वर्ष: 80%
तीसरा वर्ष: 90%
इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे.
अगर आप संगीत में दक्ष हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है. स्थिर करियर, अच्छा वेतन और सम्मानजनक पद इन सभी के साथ यह नौकरी कई युवाओं के सपनों को पूरा कर सकती है.
Firing on Tiger Shroff: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर…
Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…
Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…
Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…
Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…
Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…