<
Categories: क्राइम

Indore MBA Student Rape Case: दुष्कर्म के बाद एमबीए गर्लफ्रेंड का मर्डर, फिर डेडबॉडी के साथ किया ‘गंदा काम’

Indore MBA Student Rape Case: इंदौर शहर में एक क्लासमेट ने अपनी एमबीए छात्रा दोस्त को कमरे पर ले गया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर दी. इसके बाद डेड बॉडी के साथ भी दुष्कर्म किया.

Indore MBA Student Rape Case: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी इलाके में एक चौंकाने वाला सामने आया है. आरोपी छात्र ने पहले तो एमबीए छात्रा को कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. हैरत की बात यह है कि शव के साथ भी उसने दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं शायद उसे जिंदा करने के लिए टोने-टोटके भी किए. आरोपी का नाम पीयूष धामनोदिया, जो एमबीए छात्रा का क्लास मेट और दोस्त था. वहीं, मीडिया से मुखातिब आरोपी क्लासमेट पीयूष धामनोदिया ने बड़ी ही बेशर्मी से कहा कि उसे अपने कृत्य पर किसी तरह का कोई अफसोस नहीं है. 

निर्वस्त्र अवस्था में मिला  MBA छात्रा का शव

दुष्कर्म की यह घटना फरवरी के पहले सप्ताह की है, जबकि वारदात का खुलासा 13 फरवरी, 2026 को तब हुआ था जब द्वारकापुरी क्षेत्र में बदबू आने लगी. दरअसल यह बदबू तक अंकल गली तक आने लगी. लोगो ने गौर किया तो यह बदबू एक कमरे से आ रही थी, जिस पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. सामने MBA छात्रा का निर्वस्त्र अवस्था में मिला. पहली नजर में लग रहा था कि दुष्कर्म के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी.

पहले दुष्कर्म, फिर मारा फिर दुष्कर्म फिर

आरोप है कि एमबीए छात्रा को पीयूष धामनोदिया ने अपने कमरे पर बुलाया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी के बाद आरोपी ने ही वीडियो कॉलेज के ग्रुप में वायरल कर दिया. इसके बाद फरार हो गया,  जिसे बाद में पुलिस ने मुंबई से धर दबोचा. 

किया टोना टोटका भी

पुलिस की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि छात्रा के शव के साथ अमानवीय कृत्य किया था. कहा जा रहा है कि उसने डेडबॉडी के साथ ही दुष्कर्म किया. इसके बाद कमरे में ताला लगाकर मुंबई भाग गया. यह भी जानकारी सामने आई है कि मुंबई में रहने के दौरान कथित तौर पर छात्रा की आत्मा से संपर्क करने के लिए आरोपी ने टोने-टोटके भी किए.

चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार सामग्री भी खरीदी

पता चला है कि मुंबई ने छात्रा को जिंदा करने के लिए यूट्यूब पर आत्मा से बात करने के तरीके खोजे. इसके बाद नाला सोपारा टोना टोटका किया. इस दौरान कुंकुं, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार सामग्री खरीदी. बताया जा रहा है कि  छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी उसके पास पहले से थी. आरोपी को लगता था कि टोने-टोटके बाद छात्रा की आत्मा उससे बात करेगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

. दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 25 दमकल गाड़ियां मौके पर

Delhi Najafgarh Factory Fire: फिलहाल, किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर…

Last Updated: November 8, 2026 21:16:54 IST

Love Rashifal 09 November 2026: सिंगल को प्रपोज करेगा लव पार्टनर, शादी के लिए कौन बोलेगा ‘हां’ पढ़िये सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल

Love Rashifal 09 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, सोमवार (09 नवंबर 2026)…

Last Updated: November 8, 2026 20:33:10 IST

Caught on CCTV: जगदलपुर में महिलाओं की धूम-3 ने मचाया बवाल, दुकानदार बातों में फंसाया, फिर 1 करोड़ 74 लाख का सोना लेकर हुईं फरार

Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…

Last Updated: November 8, 2026 18:26:43 IST

UP Crime: प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी बहन, भाइयों ने घोंटा गला; हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव के साथ किया ऐसा काम; देख पुलिस भी दंग

UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…

Last Updated: November 8, 2026 17:29:29 IST

Kanpur House Roof Collapse: कानपुर में बड़ा हादसा: मकान की छत गिरने से 21 दिन के नवजात समेत परिवार के 3 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और…

Last Updated: November 8, 2026 17:17:31 IST

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: PM मोदी से लेकर पवन सिंह और सोनू सूद तक, अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन होगा शामिल?

Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…

Last Updated: November 8, 2026 15:16:51 IST