<
Categories: जॉब

SBI Fellowship: सरकारी बैंक में काम करने का सपना होगा पूरा, ग्रेजुएट्स के लिए SBI में अवसर, ऐसे करें आवेदन

SBI Bank Fellowship: एसबीआई में काम करने का बेहतरीन मौका है. इसके लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

SBI Fellowship: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) समूह की CSR शाखा SBI Foundation ने SBI Youth for India Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रतिष्ठित 13 माह का फेलोशिप प्रोग्राम युवाओं को ग्रामीण भारत में रहकर जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का अवसर देता है. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट apply.youthforindia.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

यह फेलोशिप भारतीय नागरिकों, OCI कार्डधारकों, नेपाल और भूटान के नागरिकों के साथ-साथ SBI कर्मचारियों के लिए भी खुली है. प्रोग्राम का उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो सिर्फ करियर नहीं, बल्कि समाज में सार्थक योगदान देने की सोच रखते हों.

ग्रामीण भारत के साथ बदलाव की यात्रा

SBI यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप प्रतिभागियों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलकर ग्रामीण समुदायों के साथ काम करने का मौका देती है. फेलो गांवों में रहकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर समस्याओं को समझते हैं और स्थायी समाधान विकसित करते हैं. यह पहल “विकसित भारत@2047” के विज़न के अनुरूप युवाओं को सहयोग, सहानुभूति और साझेदारी के जरिए शहरी-ग्रामीण अंतर को कम करने के लिए प्रेरित करती है.

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया: कौन कर सकता है आवेदन?

फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है. आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है. SBI कर्मचारियों के लिए शर्त है कि वे बैंक में स्केल I या II के कन्फर्म्ड अधिकारी हों. यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है जो सामाजिक विकास, नीति निर्माण या ग्रामीण नेतृत्व में अपना भविष्य देख रहे हैं.

12 थीम पर काम करने का अवसर

SBI YFI फेलोशिप 12 प्रमुख थीम क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिनमें स्वास्थ्य, ग्रामीण आजीविका, खाद्य सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, जल, प्रौद्योगिकी, महिला सशक्तिकरण, स्व-शासन, सामाजिक उद्यमिता, पारंपरिक शिल्प और वैकल्पिक ऊर्जा शामिल हैं. फेलो अपनी रुचि और विशेषज्ञता के अनुसार किसी एक थीम का चयन कर सकते हैं और 13 महीनों तक उसी क्षेत्र में गहराई से काम करते हैं.

करियर और लीडरशिप के नए आयाम

फेलोशिप पूरी करने के बाद 70% से अधिक प्रतिभागियों ने सामाजिक क्षेत्र में मजबूत करियर बनाया है. कई पूर्व फेलो ग्रामीण विकास, पब्लिक पॉलिसी, गवर्नेंस और अकादमिक क्षेत्र में कार्यरत हैं. 50 से अधिक सोशल वेंचर की स्थापना हो चुकी है और कार्यक्रम ने NITI Aayog, UN Women, International Labour Organization और J-PAL जैसे संस्थानों के साथ साझेदारी की है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar
Tags: SBISBI Bank

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST