Bihar Crime News: असरगंज थाना इलाके में 1500 रुपये के विवाद में चंदन सिंह की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और भागलपुर के मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
1500 रुपये के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या
Bihar Crime News: असरगंज थाना क्षेत्र के अमैया गांव निवासी परीक्षण सिंह के 30 वर्षीय पुत्र चंदन सिंह की बुधवार रात लाठी-डंडे से पिटाई के बाद इलाज के दौरान भागलपुर में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने बताया कि चंदन सिंह डेकोरेशन और डीजे का काम करते थे. लखनपुर गांव निवासी चितरंजन कुमार के पास कुर्सी किराये के रूप में 1500 बकाया थे. करीब छह महीने बाद जब चंदन पैसे मांगने पहुंचे तो आरोपी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और उन पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद घायल चंदन को इलाज के लिए असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. कामिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
बताया जाता है कि मृतक भागलपुर जिले के बाथ थाना क्षेत्र के झोझी मुसहरी में घर बनाकर रह रहे थे. मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने झोझी मुसहरी के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया. परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा.
सूचना मिलते ही भागलपुर जिले के लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नवनीत कुमार, बाथ थाना अध्यक्ष मंटू कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, साहकुंड थाना अध्यक्ष तथा सुल्तानगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया.
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि तत्काल सहायता के रूप में परिजनों को ₹20,000 का चेक दिया गया है. सरकार की ओर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी.वहीं, डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि पुलिस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी सोनम कुमारी और छह वर्षीय पुत्री देवासी को छोड़ गए हैं. घटना के बाद पत्नी प्रशासन से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती रही और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…
Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…
UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…
Lucknow Shiva Sharma death case: लखनऊ में 27 वर्षीय रेस्टोरेंट मालिक शिवा शर्मा की अवध…
सूरत स्थित सार्वजनिक यूनिवर्सिटी के लिए यह गर्व का विषय है कि इसके दो घटक…