<
Categories: जॉब

PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी की भरमार, ग्रेजुएट के लिए शानदार अवसर, कल से आवेदन शुरू

Sarkari Naukri PNB Recruitment 2026: पंजाब बैंक (PNB) में नौकरी (Bank Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने युवाओं के लिए शानदार अवसर पेश किया है. बैंक ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत कुल 5138 रिक्त पद भरे जाएंगे. जो उम्मीदवार बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है.

अगर आप भी ग्रेजुएट हैं और बैंक में नौकरी (Sarkari Naukri) करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है. इन पदों के लिए उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आवेदन करने से पहले दिए गए इन ताम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 8 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 फरवरी 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान (UGC/AICTE/सरकारी संस्था) से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए. चयन के समय उम्मीदवार को मार्कशीट और प्रोविजनल/डिग्री सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा.

फॉर्म भरने की क्या है आयु सीमा

आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार तय की जाएगी. उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए. जन्म तिथि 02.01.1998 से पहले और 01.01.2006 के बाद नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

अप्लाई करने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क (Application Fee)

जनरल / OBC / EWS (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 944 रुपये
महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 708 रुपये
SC / ST / PWBD / ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 236 रुपये

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
PNB Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
PNB Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

ऐसे होगा चयन (Selection Process)

PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
लोकल लैंग्वेज टेस्ट
मेडिकल टेस्ट

ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्न: 100
कुल अंक: 100
समय अवधि: 60 मिनट
परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी

पंजाब नेशनल बैंक भर्ती उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है, जो बैंकिंग सेक्टर में अनुभव और करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. सही समय पर आवेदन करें और चयन प्रक्रिया की तैयारी में जुट जाएं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST