<
Categories: जॉब

PNB Vacancy: पंजाब नेशनल बैंक में अफसर बनने का शानदार मौका, बस चाहिए ये योग्यता, बेहतरीन है मंथली सैलरी

Sarkari Naukri PNB Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में नौकरी (Bank Jobs) पाने का एक शानदार मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

PNB Recruitment 2026: अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा अवसर है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ऑफिसर (JMG स्केल I) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 30 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 5 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा 27 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें.

इन पदों पर होगी बहाली

PNB द्वारा जारी इस भर्ती में विभिन्न इंजीनियरिंग क्षेत्रों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं:
सिविल इंजीनियर (JMG स्केल I) – 21 पद
इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (JMG स्केल I) – 7 पद
मैकेनिकल इंजीनियर (JMG स्केल I) – 2 पद
यह अवसर खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो तकनीकी योग्यता के साथ बैंकिंग सेक्टर में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) में B.E. या B.Tech की डिग्री होना अनिवार्य है. इसके साथ ही, न्यूनतम 60% अंक होना जरूरी है. यदि उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता है, तो वह भी आवेदन के लिए योग्य माना जाएगा.

फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है:

SC/ST/PwBD उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क: 59 रुपये
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 1180 रुपये
भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI या अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकता है.

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया पारदर्शी और प्रतिस्पर्धात्मक होगी. इसमें मुख्य रूप से दो चरण शामिल हैं:

ऑनलाइन लिखित परीक्षा
पर्सनल इंटरव्यू (Interview)

हालांकि, यदि किसी पद के लिए आवेदन कम संख्या में प्राप्त होते हैं, तो केवल इंटरव्यू के आधार पर भी चयन किया जा सकता है.

PNB एग्जाम पैटर्न

कुल अवधि: 120 मिनट
भाग I: रीजनिंग, अंग्रेज़ी भाषा और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
भाग II: प्रोफेशनल नॉलेज (विषय से संबंधित)

हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग भी लागू होगी.

PNB भर्ती 2026 इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे सरकारी बैंक में स्थिर और सम्मानजनक करियर बना सकते हैं. अगर आप योग्य हैं, तो बिना देर किए आवेदन करें और अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें. सही रणनीति और मेहनत से यह अवसर आपके करियर को नई दिशा दे सकता है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST

Gold Price 23 October 2026: सोने की कीमतों में गिरावट जारी, 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा गोल्ड; जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 23 October 2026: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज…

Last Updated: October 23, 2026 09:27:09 IST

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : शाहिद ने नहीं छुए सलमान खान के पैर, भाईजान से दूरी बना रहे एक्टर; क्या मौत है डर की वजह?

Shahid Kapoor-Salman Khan Viral Video : IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान खान और…

Last Updated: October 23, 2026 09:18:47 IST

UP MLC Election: 11 सीटों के लिए वोटिंग शुरू, मैदान में 152 प्रत्याशी; मतदान के लिए ले जाएं ये डॉक्यूमेंट

UP MLC Election 2026: 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए…

Last Updated: October 23, 2026 09:11:44 IST

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Reunion: शाहिद ने लगाया करीना को गले, ताजा हुई गीत-अदित्य की पुरानी यादें; सालों बाद भूले ब्रेकअप का दर्द

Kareena Kapoor-Shahid Kapoor Video: करीना कपूर और शाहिद कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Last Updated: October 23, 2026 08:57:52 IST

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत, 54 घायल; सैकड़ों घर बर्बाद, सुबह-सुबह पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में भी कांपी धरती

Tibet Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, शुक्रवार सुबह भारतीय समय (IST) के…

Last Updated: October 23, 2026 08:19:49 IST