<
Categories: जॉब

RRB NTPC Exam Schedule Out: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड एनटीपीसी सीबीटी 1 की डेटशीट जारी, इस दिन होगी परीक्षा

Railway में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. RRB ने NTPC ग्रेजुएट CBT 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च 2025 तक कराने का ऐलान किया है.

RRB NTPC Graduate 2025-2026 Exam Schedule OUT: रेलवे में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के तहत कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT 1) की परीक्षा तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी. 

उम्मीदवार जो CBT 1 परीक्षा में सफल होंगे, वे अगले चरण यानी CBT 2 के लिए पात्र माने जाएंगे. ऐसे में यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का बेहद अहम चरण है.

सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड की तारीख

उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए RRB 6 मार्च 2025 को अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप और ट्रैवल पास जारी करेगा. इससे उम्मीदवार समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे. वहीं, सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले यानी 12 मार्च 2025 को जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा.

आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य

RRB ने स्पष्ट किया है कि 2026 में आयोजित होने वाली NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा में आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार प्रस्तुत करना होगा. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे rrbapply.gov.in पर लॉग इन करके अपनी डिटेल्स अपडेट करें. साथ ही, सभी अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी आधार जानकारी UIDAI सिस्टम में सक्रिय हो, ताकि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश और सत्यापन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

NTPC CBT 1 एग्जाम पैटर्न 2025–26

NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा चार प्रमुख सेक्शन में विभाजित होगी:
जनरल अवेयरनेस – 40 प्रश्न
गणित – 30 प्रश्न
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग – 30 प्रश्न

परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट होगी. वहीं, बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा के साथ 120 मिनट का समय मिलेगा.

मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग

हर सही उत्तर पर एक अंक दिया जाएगा. हालांकि, गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी। बिना उत्तर वाले प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा. यह परीक्षा संरचना उम्मीदवारों के ज्ञान, तार्किक क्षमता और विश्लेषणात्मक कौशल का आकलन करने के लिए तैयार की गई है. नेगेटिव मार्किंग का उद्देश्य अनुमान लगाने की प्रवृत्ति को कम करना है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड, आधार सत्यापन और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी सुनिश्चित कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Optical Illusion : क्या आपकी नजरें हैं तेज? सिर्फ 4 सेकंड में तस्वीर में छिपा शेर ढूंढकर दिखाएं

Optical Illusion: आज हम आपके लिए एक ऐसा ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं जिसमें 4…

Last Updated: March 29, 2026 19:00:38 IST

Viral Video: रोबोट विवाद के बाद गलगोटिया में ‘लव ट्रायंगल’ बवाल, बॉयफ्रेंड के लिए सहेलियों में चले जमकर लात-घूंसे

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रोबोट विवाद के बाद अब 'लव ट्रायंगल' पर मचा बवाल. बॉयफ्रेंड के…

Last Updated: March 29, 2026 18:40:36 IST

84 साल की दादी AI कैरेक्टर पर हार बैठी दिल! प्यार भरे लिखे खत, सच सामने आया तो रह गईं हैरान

Elderly Woman AI Love: एक 84 साल की महिला को एक AI कैरेक्टर से गहरा…

Last Updated: March 29, 2026 18:41:55 IST

Teeth Grinding: नींद में दांत किटकिटाना क्या बताता है? स्ट्रेस या बीमारी का संकेत, जानें सच

Bruxism: सोते समय दांत पीसने (ब्रक्सिज्म) का क्या मतलब है? जानें कि क्या यह तनाव,…

Last Updated: March 29, 2026 18:16:59 IST

Assam Election 2026: ऊपरी और निचले असम की राजनीति में इतना बड़ा अंतर क्यों? समझिए असली ‘गेम प्लान’

असम चुनाव 2026: क्या ब्रह्मपुत्र नदी सिर्फ भूगोल नहीं, बल्कि राजनीति भी बांटती है? जानिए…

Last Updated: March 29, 2026 18:09:17 IST