<
Categories: जॉब

RRB NTPC 2026 Application Status: आरआरबी एनटीपीसी का भरा है फॉर्म, तो तुरंत कर लें ये काम, वरना होगी समस्या

RRB NTPC Vacancy 2026 Application Status: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के लिए आवेदन करने वालों के लिए अहम अपडेट है. बोर्ड ने एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अब अपने फॉर्म की स्थिति आसानी से जान सकते हैं.

RRB NTPC Vacancy 2026 Application Status: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) के तहत अगर आपने भी नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए फॉर्म भरा है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. इसके लिए बोर्ड ने एप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन किया था, वे अब यह जान सकते हैं कि उनका फॉर्म अस्थाई रूप से स्वीकार हुआ है, शर्तों के साथ स्वीकार किया गया है या रिजेक्ट कर दिया गया है. यह जानकारी RRB के ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है.

कुल वैकेंसी और भर्ती का दायरा

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5810 पदों पर नियुक्ति की जानी है. NTPC ग्रेजुएट लेवल की यह भर्ती देशभर के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर मानी जा रही है, क्योंकि इसमें रेलवे के विभिन्न प्रतिष्ठित पद शामिल हैं.

RRB NTPC Vacancy 2026 Application Status ऐसे करें चेक

RRB NTPC की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाए.
अपने रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं.
 लॉग इन करने के बाद एप्लीकेशन स्टेटस पेज पर तीन तरह की स्थिति दिखाई देगी.
अस्थाई रूप से स्वीकार.
शर्तों के साथ स्वीकार.
कारणों के साथ रिजेक्ट.
इससे उम्मीदवारों को अपने आवेदन की स्थिति स्पष्ट रूप से समझने में मदद मिलेगी.

SMS और ईमेल से भी मिलेगी जानकारी

RRB की ओर से उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर SMS और ईमेल अलर्ट भी भेजे जा रहे हैं. इससे अभ्यर्थियों को बिना वेबसाइट चेक किए भी जरूरी अपडेट मिल सकेगा.

कैटेगरी और पोस्ट-वाइज वैकेंसी डिटेल

कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी में जनरल के लिए 2321, EWS के लिए 602, OBC के लिए 1508, SC के लिए 922 और ST के लिए 457 पद शामिल हैं.
चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर- 161 पद
स्टेशन मास्टर- 615 पद
गुड्स ट्रेन मैनेजर- 3416 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट-921 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट- 628 पद
ट्रैफिक असिस्टेंट- 59 पद

महत्वपूर्ण तारीखें और आगे की प्रक्रिया

एप्लीकेशन विंडो 21 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी और एक्सटेंशन के बाद 27 नवंबर 2025 को बंद हुई. उम्मीदवारों को 30 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच फॉर्म में सुधार का मौका दिया गया था. बोर्ड ने 20 जनवरी 2026 को एप्लीकेशन स्टेटस जारी किया है, जबकि परीक्षा की तारीखें जल्द अलग से घोषित की जाएंगी.

RRB की चेतावनी और हेल्पडेस्क जानकारी

RRB ने साफ किया है कि सभी स्वीकार किए गए आवेदन अस्थाई हैं और किसी भी स्तर पर गड़बड़ी पाए जाने पर कैंडिडेचर रद्द किया जा सकता है. उम्मीदवारों को केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर भरोसा करने और दलालों से दूर रहने की सलाह दी गई है. किसी भी सहायता के लिए उम्मीदवार वीकडेज़ में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पडेस्क नंबर 9592-001-188, 0172-565-3333 या ईमेल rrb.help@csc.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

दिल्ली में 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, CJP पर तंज या स्वच्छता का संदेश? क्या बोली कमेटी?

Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…

Last Updated: October 20, 2026 15:52:17 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 15:37:17 IST

Ruturaj Gaikwad Century: रणजी ट्रॉफी में नंबर 7 पर उतरकर ऋतुराज ने जड़ा शतक, टेस्ट टीम के लिए ठोकी दावेदारी

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…

Last Updated: October 20, 2026 15:29:25 IST

Aayush Wellness ने कैल्शियम-विटामिन सप्लीमेंट लॉन्च किया, बोन हेल्थ सेगमेंट में प्रवेश

मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…

Last Updated: October 20, 2026 15:22:13 IST

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…

Last Updated: October 20, 2026 15:10:08 IST

Love Gill-Scout Viral Video: ‘बहन’ से स्काउट को हुआ प्यार! पैर से लेकर कंधे तक दे रहे मसाज; बैड पर नजदीकियां देख भड़के लोग

Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…

Last Updated: October 20, 2026 13:27:37 IST