<

Mahindra Thar से कितनी अलग है XUV 30O? दमदार ऑफ-रोड आइकन या सिटी-स्मार्ट SUV

अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि ऑफ रोडिंग कार थार खरीदें या फिर सिटी स्मार्ट कार महिंद्रा एक्सयूवी 300 तो उनकी डिटेल्स लेनी बेहद जरूरी हैं. आइए देखते हैं दोनों कारों का कंपैरिजन.

Mahindra Thar vs Mahindra XUV 300: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी तमाम लाइनअप में एक से बढ़कर एक मॉडल की कारें निकाली हैं. इनमें से ही हैं महिंद्रा की थार और महिंद्रा की एक्सयूवी 300 कार. लोगों में थार का एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. लोग टौरा यानी  रुतबा दिखाने के लिए महिंद्रा थार का काफी इस्तेमाल करते हैं. वहीं हाल ही में कंपनी ने अपनी सिटी-स्मार्ट SUV महिंद्रा एक्सयूवी 300 को लॉन्च किया था. दोनों ही कार एक दूसरे से बेहद अलग हैं. जहां थार ऑफ-रोड क्षमता और स्टाइल के लिए जानी जाती है, वहीं एक्सयूवी300 रोजमर्रा के उपयोग और आराम के लिए कॉम्पैक्ट एसयूवी मानी जाती है. आइए जानते हैं दोनों कारों के बारे में…

Mahindra Thar और XUV 30O की कीमत

सबसे पहले बात करते हैं दोनों कारों की कीमत के बारे में. जहां महिंद्रा थार ऑफ-रोडिंग, एडवेंचर और लाइफस्टाइल वाहन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपए है. वहीं रोजाना के इस्तेमाल, पारिवारिक इस्तेमाल और सिटी ड्राइविंग के लिए महिंद्रा एक्सयूवी300 एक बेस्ट ऑप्शन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपए से शुरू होती है. 

इंजन और ट्रांसमिशन

बता दें कि महिंद्रा थार में 1497 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है, जो डीजल से चलता है. 1497 सीसी का इंजन 117 बीएचपी की पावर देता है और 300 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. ये मैनुअल-6 गियर्स को सपोर्ट करता है. 

वहीं महिंद्रा 300 में 1197 सीसी का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये 109 बीएचपी की पावर देता है और 200एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. यूजर्स की मानें, तो ये कार 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. ये मैनुअल-6 गियर्स को सपोर्ट करता है. 

कारों की कैपेसिटी

कैपेसिटी की बात करें, तो थार में 2 रो में 4 सीटें होती हैं. इसमें 3 गेट दिए गए हैं. वहीं इसमें आप 45 लीटर फ्यूल भर सकते हैं. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 में 2 रो में 5 लोगों के बैठने की क्षमता होती है. इसमें 5 दरवाजे दिए गए हैं. वहीं इसमें आप 42 लीटर फ्यूल कैरी कर सकते हैं. 

कलर ऑप्शन्स

बता दें कि महिंद्रा थार में तीन कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं. इनमें स्टील ब्लैक, टैंगो रेड और डीप फोरेस्ट ऑप्शन्स हैं. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 में 5 कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं. इसमें रेड रेंज, एक्वा मैरीन, पर्ल व्हाइट, नापोली ब्लैक और Dsat सिल्वर रंगों का ऑप्शन मिलता है.

कितनी सुरक्षित हैं दोनों कारें

सुरक्षा के मामले में थार को ग्लोबल NCAP में 4-स्टार रेटिंग मिली है. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 को ग्लोबल NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है. 

कंफर्ट और माइलेज

ऑफ-रोडिंग के लिए थार एक बेहतरीन ऑप्शन है लेकिन खराब सड़कों पर यात्रियों को झटके लग सकते हैं. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 आरामदायक और सस्पेंशन सिटी राइडिंग के लिए बेहतर है.

माइलेज की बात करें, तो थार लगभग 8-9 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. वहीं महिंद्रा एक्सयूवी 300 में लगभग 17-20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST