<
Categories: जॉब

RRB NTPC Result: आरआरबी एनटीपीसी CBT 2 में 63 लाख में से 51,978 पास, अब क्या है अगला स्टेप? देखें Merit List, Cutoff

Railway RRB NTPC UG CBT 2 Result Declared: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी हो गया है. यह रिजल्ट सीधे क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों और rrbcdg.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

RRB NTPC UG CBT 2 Result Declared: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने CEN नंबर 06/2024 के अंतर्गत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी CBT 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट 2025-26 सेशन के लिए क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों पर अपलोड किया गया है, जिसमें rrbcdg.gov.in सहित अन्य जोनल पोर्टल्स शामिल हैं. इस परीक्षा में 63 लाख उम्मीदवारों में से केवल 52 हजार पास किए हैं.

रिजल्ट PDF में जारी, रोल नंबर से करें चेक

RRB NTPC UG CBT 2 का रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध है. इसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है और अब अगले चरण के लिए योग्य हैं. उम्मीदवार PDF खोलकर Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर आसानी से सर्च कर सकते हैं. ध्यान दें कि केवल वही कैंडिडेट CBT 2 में क्वालिफाई माने जाएंगे जिनका रोल नंबर रिजल्ट लिस्ट में मौजूद है.

63 लाख से अधिक आवेदक, लगभग 52 हजार को मिली सफलता

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,445 अंडरग्रेजुएट लेवल पदों के लिए 63,28,618 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. CBT 2 परीक्षा के बाद 51,978 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो अब कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) में शामिल होंगे. CBT 2 परीक्षा का आयोजन 20 दिसंबर 2025 को हुआ था, जबकि रिजल्ट और कट-ऑफ अंक 23 जनवरी 2026 को जारी किए गए.

यहां देखें RRB NTPC UG CBT 2 Result PDF

स्कोरकार्ड और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ भी जारी

रेलवे बोर्ड ने CBT 2 में शामिल सभी उम्मीदवारों के लिए स्कोरकार्ड लिंक भी एक्टिव कर दिया है. इसके साथ ही, हर RRB ज़ोन के लिए कैटेगरी-वाइज और पोस्ट-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए गए हैं. चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, जम्मू, पटना जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कट-ऑफ में अंतर देखने को मिला है, जो वैकेंसी और प्रतिस्पर्धा स्तर को दर्शाता है.

CBT 2 के बाद क्या है अगला स्टेप?

CBT 2 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के तीसरे चरण यानी कंप्यूटर-बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) में शामिल होंगे. यह टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा, लेकिन इसमें शामिल होना अनिवार्य है.
CBTST में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा.

RRB NTPC UG वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत निम्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी:
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क – 2,022 पद
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 990 पद
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट – 361 पद
ट्रेन क्लर्क – 72 पद

कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे CBTST शेड्यूल, एडमिट कार्ड और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से अपनी संबंधित RRB रीजनल वेबसाइट चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की चारों शाखाओं में नवरात्रि का रंगारंग उत्सव

सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…

Last Updated: October 24, 2026 11:52:27 IST

Silver Price 24 October 2026: सोने के बाद चांदी भी धड़ाम! कीमतों में लगातार गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें ताजा भाव

Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…

Last Updated: October 24, 2026 10:11:06 IST

Gold Price 24 October 2026: सोना खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! गिर गए दाम, जानें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड का भाव

Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…

Last Updated: October 24, 2026 10:06:20 IST

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST