<
Categories: मनोरंजन

क्या सच में जेल से बाहर आ गए हैं राजपाल यादव? आखिर क्यों सलमान खान को कहा धन्यवाद? जानें सच्चाई

बीते काफी दिनों से राजपाल यादव तिहाड़ जेल में हैं. उन्होंने कुछ समय पहले ही 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सरेंडर किया था. वहीं कहा जा रहा है कि वे जेल से बाहर आ गए हैं और उन्होंने इसके लिए सलमान खान को धन्यवाद कहा. आइए जानते हैं इसके पीछे सच्चाई क्या है?

Rajpal Yadav: कुछ समय पहले ही कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सजा सुनाई गई थी. एक्टर ने अपने आपको सरेंडर किया और इसके बाद से वे तिहाड़ जेल में हैं. कुछ दिनों बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर की बेल खारिज कर दी थी. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें राजपाल यादव सलमान खान को उनकी मदद करने और उन्हें राहत देने के लिए धन्यवाद देते हुए दिखाई दे रहे थे. इससे लोगों को लगा कि राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और इसके लिए सलमान खान ने उनकी मदद की है. लोगों को लगा कि सलमान ने राजपाल का बकाया पैसा चुका दिया है. हालांकि राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने इस वीडियो की सच्चाई बताई है कि आखिर राजपाल सलमान खान को धन्यवाद क्यों कह रहे हैं?

पत्नी राधा यादव ने बताई सच्चाई

एक्टर राजपाल की पत्नी राधा यादव ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि राजपाल अब तक जेल से बाहर नहीं आए हैं. इस मामले में सोमवार को सुनवाई होने वाली हैं. जेल में एक्टर की हालत के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जहां तक ​​मुझे समझ में आया, वह ठीक हैं. हमारा पूरा परिवार इस समय साथ है. हम उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे सपोर्ट और प्यार के लिए बहुत शुक्रगुजार हैं.

राजपाल यादव ने सलमान खान को क्यों कहा शुक्रिया?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें राजपाल खुले में बैठे हुए हैं और सलमान खान को किसी चीज के लिए धन्यवाद देते हुए दिख रहे थे. इस वीडियो में वे कह रहे थे कि सलमान खान उनके बड़े भाई की तरह हैं. आज सलमान खान के साथ बैठकर वे अंदर से खुशी महसूस कर रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि राजपाल यादव सलमान खान को जेल से बाहर आने के लिए सलमान खान को धन्यवाद कह रहे हैं. हालांकि बाद में पता चला कि ये वीडियो काफी पुराना है. इस वीडियो का हालिया केस से कोई वास्ता नहीं है.

क्यों जेल में हैं राजपाल यादव?

बता दें कि राजपाल यादव ने साल 2010 में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. इसके सिए उन्होंने कुछ लोन लिया था. इसको वापस करने के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपए का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया था. फिल्म फ्लॉप होने के कारण वे पैसे नहीं चुका पाए. इसके कारण 2018 में उन्हें और उनकी पत्नी को एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने छह महीने जेल की सजा सुनाई थी. 2019 में एक सेशन कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखा. राजपाल के दिल्ली हाई कोर्ट जाने के बाद उन्हें राहत मिली.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने के लिए क्यों किया इनकार?

इस महीने की शुरुआत में हाईकोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि राजपाल यादव को पहले ही 4 फरवरी 2026 को सरेंडर करने का निर्देश दिया गया था लेकिन एक्टर ने सरेंडर ऑर्डर का पालन नहीं किया. इसके कारण जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के बाद ही उनकी बात सुनी जाएगी. इसके बाद राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. एक्टर के सरेंडर करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग उनकी कानूनी और फाइनेंशियल मुश्किलों से निपटने में मदद के लिए आगे आए हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Dhanbad News: नशे में धुत यात्री ने शताब्दी ट्रेन में किया हंगामा, 5 शराब की बोतलों के साथ हिरासत में लिया गया पुलिस कर्मी, जानें पूरा मामला

Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…

Last Updated: October 4, 2026 13:00:53 IST

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए काम की खबर, बिना दफ्तर गए घर बैठे निपटाएं ये 4 जरूरी काम

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों…

Last Updated: October 4, 2026 12:55:04 IST

IND VS WI: 351 रन बनाने के बाद भी क्यों हार गई टीम इंडिया? शुभमन गिल ने खोला राज, सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: 3 अक्टूबर को इंडियन टीम वेस्ट इंडीज़ को क्लीन स्वीप करने के…

Last Updated: October 4, 2026 12:32:22 IST

Farrhana Bhatt Mob Incident: फरहाना भट्ट को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, भरे इवेंट में हुई ऐसी हरकत; एक्ट्रेस हुईं परेशान

Farrhana Bhatt Mob Incident: 'खतरों के खिलाड़ी 15' फिनाले से पहले फरहाना भट्ट हैदराबाद इवेंट…

Last Updated: October 4, 2026 12:24:29 IST

IND vs NZ ODI Series: वेस्टइंडीज सीरीज के बाद कट सकता है इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगी मुश्किल!

वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद अब भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़…

Last Updated: October 4, 2026 12:15:12 IST