RRB ALP Admit Card 2026 Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB ALP एडमिट कार्ड 2026 जारी करने जा रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 फरवरी यानी आज को जारी किए जाने की संभावना है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों या rrbcdg.gov.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे.
इससे पहले, RRB द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप 5 फरवरी 2026 को जारी की जा चुकी है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर चुके हैं. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.rrbcdg.gov.in/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं.
RRB ALP परीक्षा 2026: एग्जाम डेट और पैटर्न
RRB ALP CBT-1 परीक्षा का आयोजन 13, 16, 17 और 18 फरवरी 2026 को किया जाएगा. यह परीक्षा 60 मिनट की होगी, जिसमें कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे. हर प्रश्न 1 अंक का होगा और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी. CBT-1 केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है. इसमें प्राप्त नॉर्मलाइज़्ड अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
RRB ALP भर्ती 2026: कुल पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे संगठन में 9970 असिस्टेंट लोको पायलट पदों को भरा जाएगा. RRB ALP के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी और 11 मई 2025 को समाप्त हुई.
न्यूनतम पास प्रतिशत (Category-Wise Qualifying Marks)
CBT-1 परीक्षा में पात्रता के लिए न्यूनतम पास प्रतिशत इस प्रकार है:
UR / EWS: 40%
OBC (NCL) और SC: 30%
ST: 25%
यह मानदंड पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों पर भी उनके संबंधित समुदाय के अनुसार लागू होगा. शॉर्टलिस्टिंग केवल उसी RRB के उम्मीदवारों के बीच की जाएगी, जिसे उम्मीदवार ने आवेदन के समय चुना था.
RRB ALP Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध “RRB ALP Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन पेज पर अपनी डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
हॉल टिकट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें.