<
Categories: जॉब

RRB Group D Admit Card 2026 Released: रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड rrbapply.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D Admit Card 2026 Released: रेलवे ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. जो कोई भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे सीधे इस लिंक rrbapply.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB Group D Admit Card 2026 Released: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2 और 3 फरवरी, 2026 को होने वाली ग्रुप D परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. यह हॉल टिकट परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml के जरिए भी आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी एडमिट कार्ड देख सकते हैं. रेलवे बोर्ड 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक RRB ग्रुप D परीक्षा आयोजित कर रहा है. फिलहाल, एडमिट कार्ड केवल 2 और 3 फरवरी को होने वाली परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है. 4 फरवरी से 10 फरवरी तक होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर बाद में एक्टिवेट किया जाएगा.

RRB Group D Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका

RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइट पर जाएं.
RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड कैंडिडेट लॉगिन लिंक खोलें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी ले लें.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

RRB ग्रुप D परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को दो आवश्यक डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे:
प्रिंटेड कॉपी ऑफ RRB ग्रुप D एडमिट कार्ड 2026
एक वैलिड फोटो पहचान पत्र (Aadhaar, Voter ID, Passport आदि)
इन दोनों डॉक्यूमेंट्स के बिना परीक्षा केंद्र पर प्रवेश संभव नहीं है.

RRB ग्रुप D 2026 चयन प्रक्रिया

RRB ग्रुप D 2026 की चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल एग्जामिनेशन

32,438 रिक्तियों को भरने के लिए CBT का आयोजन किया जाएगा. फाइनल चयन कैंडिडेट के CBT प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा.

हेल्पडेस्क और अपडेट

RRB ग्रुप D हॉल टिकट से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार रविवार को छोड़कर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्पडेस्क नंबर +91 95136 31887 पर संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आने वाली परीक्षा की तारीखों और एडमिट कार्ड अपडेट्स के लिए नियमित रूप से RRB की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करें.

Munna Kumar

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

MP Gold Price Today: 3 दिन में बढ़े 6000, शहर में आसमान छू रहे सोने के दाम

MP Gold Price Today: मध्य प्रदेश में सोने की कीमतों में हाल के दिनों में…

Last Updated: April 2, 2026 09:54:01 IST

मुजफ्फरपुर में खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भारी बवाल, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के बाद मची भगदड़

Khesari Lal Yadav: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ…

Last Updated: April 2, 2026 09:16:46 IST

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती साल में 2 बार क्यों मनाते हैं? उत्तर और दक्षिण में जन्मोत्सव का महत्व

Why is 2 Hanuman Jayanti In a Year: आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व…

Last Updated: April 2, 2026 08:41:54 IST

सोने और चांदी के इंपोर्ट पर बैन, सरकार ने क्यों लिया फैसला? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

India Gold Jewellery Import Ban:इस फैसले के बाद, सभी सोने, चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी के…

Last Updated: April 2, 2026 08:32:17 IST

इस बार तो हद हो गई…हार के बाद LSG के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत के साथ की ये हरकत

Rishabh Pant: बुधवार (01 अप्रैल, 2026) को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स…

Last Updated: April 2, 2026 08:23:43 IST

Jharkand Crime: मां बनी हैवान! बेटे की जिंदगी के लिए दे डाली बेटी की बलि, फिर खून से की पूजा अर्चना

Jharkand: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, झारखंड…

Last Updated: April 2, 2026 08:01:49 IST