World First Real Gold Street: दुनिया की पहली गोल्डन स्ट्रीट दुबई में बनने जा रही है. यह गोल्डन डिस्ट्रिक्ट का हिस्सा है. जानिए इसके बारे में सब कुछ.
दुबई में बनेगी पहली सोने की गली. सोने की सड़क से चमकेगी दुबई
World First Real Gold Street: दुबई को दुनिया का महंगा देश तो माना ही जाता है. अब यहां पर दुनिया की पहली ‘गोल्ड स्ट्रीट‘ यानी पूरी गली को सोने का बनाने की योजना का ऐलान किया गया है. दुनिया में जल्द ही पहला ‘गोल्ड डिस्ट्रिक्ट’ बनाया जाएगा. यह कदम अमीरात के लग्जरी रिटेल और ग्लोबल सोने के व्यापार के माहौल को फिर से नई परिभाषा देने वाला है. दुबई पहले से ही अपनी ऊंची इमारतों के चलते फेमस हैं. अब गोल्डन सड़क और गली से इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ने वाली है.
इस प्रोजेक्ट की घोषणा इथरा दुबई ने की, जिसने गोल्ड स्ट्रीट को एक खास मकसद से बनाई गई जगह का मुख्य हिस्सा बताया. इस डिस्ट्रिक्ट का मकसद सोने के व्यापार के सभी पहलुओं को एक छत के नीचे लाना है. गोल्ड स्ट्रीट के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन की डिटेल्स अलग-अलग चरणों में बताई जाएंगी. गल्फ न्यूज के अनुसार, डेवलपर्स ने बताया कि दुबई के नए गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का पार्ट होने से इस गोल्ड स्ट्रीट को बनाने के लिए गोल्ड का यूज किया जाएगा. यह सड़क दुबई के सबसे पुराने और ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र देइरा (Deira) के गोल्ड सूक (Gold Souq) जिले में बनाई जाएगी. देइरा वह स्थान है जहां दुबई का व्यापारिक इतिहास शुरू हुआ था. इस डिस्ट्रिक्ट में 6 लग्जरी होटल भी बनेंगे, जिसमें 1000 कमरें रहेंगे. यह टूरिस्ट, खरीददारों और बिजनेस में भागीदारी करने वालों के लिए सेवा करना है.
सोने के साथ दुबई का रिश्ता बहुत पुराना है. 2024-25 में UAE ने लगभग $53.41 बिलियन मूल्य का सोना एक्सपोर्ट किया, जिससे यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा फिजिकल सोने का ट्रेडिंग डेस्टिनेशन बन गया. स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम, भारत, हांगकांग और तुर्की इसके मुख्य ट्रेडिंग पार्टनर थे. यह ग्लोबल के तौर पर अमीरात की केंद्रीय भूमिका को दिखाता है.
गोल्ड स्ट्रीट कोई मार्केटिंग का हथकंडा नहीं है. बल्कि, यह बड़े गोल्ड डिस्ट्रिक्ट का एक व्यावसायिक केंद्र है. इस डिस्ट्रिक्ट में पहले से ही सोने, ज्वेलरी, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और लाइफस्टाइल सेक्टर में 1,000 से ज़्यादा रिटेलर हैं. पहले से मौजूद ब्रांडों में जव्हारा ज्वेलरी, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, अल रोमाइज़न और तनिष्क शामिल हैं. जबकि, जॉयलुक्कास ने 24,000-स्क्वायर-फुट के फ्लैगशिप स्टोर की घोषणा की है, जो मिडिल ईस्ट में उसका सबसे बड़ा स्टोर होगा.
इथरा दुबई के CEO, इस्साम गलादारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह डिस्ट्रिक्ट विरासत, पैमाने और अवसर को एक साथ लाता है. यह एक ऐसा इकोसिस्टम बनाता है जो ग्लोबल बाजारों को सेवा देता है. साथ ही सोने के साथ दुबई के ऐतिहासिक संबंधों का जश्न मनाता है.
दुबई फेस्टिवल्स एंड रिटेल एस्टैब्लिशमेंट के CEO, अहमद अल खाजा ने कहा कि सोना दुबई के सांस्कृतिक और व्यावसायिक ताने-बाने में गहराई से बुना हुआ है. यह अमीरात की समृद्धि और उद्यम की स्थायी भावना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि गोल्ड डिस्ट्रिक्ट, व्यापार और पर्यटन के लिए एक ग्लोबल हब के रूप में दुबई के विकास में एक निर्णायक पल है. हालांकि, टाइमलाइन अभी गुप्त रखी गई हैं. फिलहाल, देखना होगा कि यह गोल्डन स्ट्रीट कैसी बनने वाली है.
Robot Cafe at IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द रोबोट देखने…
Bijnor News: बिजनौर के बढ़ापुर थाने के निलंबित प्रभारी निरीक्षक नीरज तोमर का एक महिला…
India vs New Zealand 2nd T20: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मुकाबले में चार…
BBA Student Attacked: हरियाणा के भिवानी में पालुवास निवासी बीबीए छात्र रुद्र प्रताप पर 20…
Abhishek Sharma World Record: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में…
Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…