<
Categories: देश

शरद पवार के बयान से अजित खेमे में हड़कंप! देवगिरी से गोविंद बाग तक चल रही मीटिंग; पार्थ पवार वापस पहुंचे बारामती

शरद पवार के एक बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है! गोविंद बाग में पार्थ पवार की सरप्राइज एंट्री और बंद कमरे में बड़ी मीटिंग... क्या होगा अगला बड़ा उलटफेर?

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में ‘पवार बनाम पवार’ की जंग एक बार फिर दिलचस्प मोड़ पर आ गई है. शरद पवार के उस सनसनीखेज बयान ने अजित पवार खेमे में खलबली मचा दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी. साथ ही अजित पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का विलय करना चाहते थे. इस बयान के बाद ही अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ पवार अचानक शरद पवार से मिलने उनके बारामती स्थित आवास ‘गोविंद बाग’ पहुँचे, जिससे सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं. फिलहाल गोविंद बाग में पवार परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है, जिसमें शरद पवार के साथ सुप्रिया सुले, रोहित पवार और युगेंद्र पवार मौजूद हैं, जो भविष्य की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं.

मुंबई में भी चल रही अहम बैठक

दूसरी ओर, मुंबई के सरकारी आवास ‘देवगिरी’ से लेकर पार्टी कार्यालय तक अजित पवार गुट में भी बैठकों का दौर जारी है. शरद पवार के दावों के बाद मचे हड़कंप के बीच सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल स्थिति को संभालने के लिए सुनेत्रा पवार से मिलने देवगिरी बंगले पहुँचे हैं. इसी गहमागहमी के बीच अजित पवार की एनसीपी ने अपने प्रमुख नेताओं की एक आपात बैठक पार्टी कार्यालय में बुलाई है. बारामती में परिवार की आंतरिक हलचल और मुंबई में सत्ता पक्ष की इस भागदौड़ ने संकेत दे दिए हैं कि महाराष्ट्र की राजनीति में किसी बड़े उलटफेर की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है, जहाँ एक तरफ परिवार को जोड़ने की कोशिशें दिख रही हैं तो दूसरी तरफ राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई और तेज हो गई है.

पवार परिवार में भारी नाराजगी

अजित पवार के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद सुनेत्रा पवार के विधायक दल का नेता बनने और उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबरों ने पवार परिवार में भारी नाराजगी पैदा कर दी है. सूत्रों के अनुसार, परिवार का मानना है कि इस कदम के लिए कुछ दिन इंतजार करना चाहिए था. विशेष रूप से नाराजगी इस बात पर है कि सुनेत्रा पवार और उनके बेटे दोपहर अस्थि विसर्जन तक परिवार के साथ थे, लेकिन शुक्रवार रात वे शरद पवार को बिना बताए ही बारामती से मुंबई के लिए निकल गए.

शपथ की बात पर शरद पवार ने कहा ‘मुझे जानकारी नहीं…’

सुनेत्रा पवार का महाराष्ट्र के डिप्टी CM  के तौर पर आज शनिवार शाम को  मुंबई में शपथ लेने की चर्चा तेज है और अजित पवार के चाचा शरद पवार का कहना है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है. शरद पवार ने कहा सुनेत्रा पवार के आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेने के बारे में कोई जानकारी नहीं, उनकी पार्टी ने ही यह तय किया होगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

13 साल के शिबू खान को न्याय दिलाने के लिए निकला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Murder Case: बिहार के बगहा में 13 वर्षीय शिबू खान की हाल ही में…

Last Updated: October 24, 2026 15:43:40 IST

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST