<
Categories: जॉब

RRB JE Answer Key 2026 Released: आरआरबी जेई आंसर की rrbapply.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB JE Answer Key 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी जेई की आंसर की जारी कर दी है. इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rrbapply.gov.in के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB JE Answer Key 2026 Released: रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB JE Answer Key 2026 जारी कर दी है. जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर (JE) कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल हुए थे, वे अब अपनी प्रोविजनल आंसर की संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

आंसर की जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों को अपने जवाबों की जांच करने और यदि कोई गलती दिखाई देती है तो उस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है. इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml के जरिए भी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB JE Answer Key 2026: कब तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है. उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक अपने सवालों पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. हर सवाल पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 50 प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा, साथ में लागू बैंक सर्विस चार्ज भी देना होगा.

हालांकि, यदि उम्मीदवार द्वारा उठाया गया ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए जमा की गई फीस बैंक चार्ज काटने के बाद वापस कर दी जाएगी. यह रिफंड उसी अकाउंट में किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन भुगतान किया गया था.

आपत्ति दर्ज कराने के लिए उपलब्ध पेमेंट विकल्प

उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करते समय निम्नलिखित ऑनलाइन भुगतान माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं:

RuPay कार्ड
क्रेडिट कार्ड
UPI
नेट बैंकिंग

RRB JE Answer Key 2026 ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर दिख रहे RRB JE Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा.
यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपकी आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी.
इसे ध्यान से चेक करें और डाउनलोड कर लें.
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रखें.

कब हुई थी RRB JE CBT परीक्षा?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB JE CBT परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की थी. यह परीक्षा 90 मिनट की थी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रखा गया है। हर गलत उत्तर के लिए उम्मीदवार के प्राप्त अंकों में से 1/3 अंक काटे जाएंगे.

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स

उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए योग्य होने के लिए न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी है. अलग-अलग श्रेणियों के लिए न्यूनतम प्रतिशत इस प्रकार है:

UR / EWS: 40%
OBC (NCL): 30%
SC: 30%
ST: 25%

वैकेंसी में हुआ इजाफा

इस भर्ती अभियान के जरिए अब 2569 की जगह 2585 पदों को भरा जाएगा. रेलवे ने चेन्नई और जम्मू-श्रीनगर क्षेत्र में वैकेंसी बढ़ा दी हैं.
RRB चेन्नई: 169 पद
RRB जम्मू-श्रीनगर: 95 पद

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट और विस्तृत जानकारी के लिए अपने संबंधित रीजनल RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST

Petrol Diesel Price 30 September 2026: पेट्रोल-डीजल से लेकर CNG-LPG तक के नए रेट जारी, यहां देखें अपने शहर का भाव

Petrol Diesel CNG LPG Price Today 30 September 2026: दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें अभी ₹102.12…

Last Updated: September 30, 2026 07:50:36 IST

अचनाक चलने लगी गोलियां, किसने करवाई उद्धव गुट के स्टार लीडर की हत्या? पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप

Shiv Sena UBT Leader Pradeep Purnekar Murder:इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और…

Last Updated: September 30, 2026 07:38:41 IST

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST