<
Categories: देश

Viral Video: पुणे की यूनिवर्सिटी में पिता ने बेटी को दिलाया इंसाफ, परेशान करने वाले छात्र को जमकर पीटा, वीडियो देख हक्के-बक्के रह गए लोग

सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो बेहद ही तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे एक पिता अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

University Viral Video: वो कहते हैं न एक बाप ही अपने बच्चों का असली हीरो होता है. ऐसा ही कुछ ताजा मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है. दरअसल, पुणे की प्रसिद्ध MIT ADT यूनिवर्सिटी में एक पिता का गुस्सा फूट पड़ा, जहां उन्होंने अपनी बेटी को परेशान करने वाले एक छात्र की कॉलेज परिसर के अंदर जमकर पिटाई की. इस दौरान पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह छात्र उनकी बेटी को कई समय से लगातार न सिर्फ परेशान कर रहा था बल्कि साथ ही मानसिक रूप से भी प्रताड़ित कर रहा था. हालांकि, पिता ने यह दावा करते हुए बताया कि हजारों बार शिकायत करने के बाद भी यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने इस मामले में किसी भी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया जिसके बाद उन्होंने मजबूरन खुद ही मामले में छात्र के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने का फैसला लिया. 

तो वहीं, दूसरी तरफ छात्र को न्याय नहीं मिलने और बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता ने आखिरी में आकर खुद ही मोर्चा संभालना सही समझा.  इस घटना के दौरान कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. वहां मौजूद कई छात्रों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो जमकर वायरल हो गया, जिससे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. इस पूरी घटना ने एक बार फिर से शैक्षणिक संस्थानों में छात्र सुरक्षा और एंटी-रैगिंग/एंटी-हैरसमेंट सेल की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

यहां देखें वायरल वीडियो

घटना के बाद क्या बोले छात्र के पिता?

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा लंबे समये से आरोपी छात्र के व्यवहार से बेहद ही परेशान थी. जिसको लेकर पीड़ित छात्र के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिस्टम पर भरोसा करते हुए पहले अधिकारियों को इस पूरे घटनाक्रम के बारे में सूचित किया था, लेकिन जब कॉलेज प्रबंधन की तरफ से मामले में किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया तो, स्थिति हाथ से बाहर निकल गई थी. 

फिलहाल, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद इंटरनेट पर एक नई बहस देखने को मिल रही है. जहां कुछ लोगों ने पिता के साहस का जमकर सर्मथ किया है तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों का यह मानना है कि कानून को हाथ में लेना बिल्कुल भी सही नहीं है. फिलहाल, देखा जाए तो इस मामले में यूनिवर्सिटी और स्थानीय पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है कि वे इस मारपीट और छेड़छाड़ के मूल आरोपों पर किस तरह का कदम उठाते हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 8 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update 30 September 2026:30 सितंबर को दिल्ली-NCR में बारिश और आंधी-तूफ़ान की उम्मीद है.…

Last Updated: September 30, 2026 07:24:15 IST

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST