<
Categories: जॉब

RRB NTPC Admit Card 2026 Date: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होगा जारी

Railway RRB NTPC Admit Card 2026 Date: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है. इस परीक्षा के लिए जो कोई भी शामिल हुए हैं, वे सीधे इस लिंक rrbcdg.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB NTPC Admit Card 2026 Date: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है. रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने जा रहा है. यह परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएगी.

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे. इससे पहले बोर्ड ने 7 मार्च 2026 को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी देख सकते हैं.

8,868 पदों के लिए हो रही भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 8,868 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये पद नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के अंतर्गत आते हैं, जिनमें ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर की नौकरियां शामिल हैं. यह भर्ती अधिसूचना CEN 06/2025 (ग्रेजुएट लेवल) और CEN 07/2025 (अंडरग्रेजुएट लेवल) के तहत जारी की गई है. रेलवे में नौकरी पाने का यह अवसर हर साल लाखों उम्मीदवारों को आकर्षित करता है.

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

RRB NTPC एडमिट कार्ड 2026 को लेकर एक तय समय-सीमा का पालन किया जाता है. परीक्षा शहर की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होती है. एडमिट कार्ड यानी ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाता है. उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उम्मीदवार की परीक्षा 16 मार्च को है, तो उसका एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

एडमिट कार्ड उम्मीदवार के लिए परीक्षा में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। इसमें कई जरूरी जानकारी होती हैं, जैसे—

उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा की तारीख और समय
रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा शिफ्ट से जुड़ी जानकारी

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.

RRB NTPC Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां RRB NTPC Admit Card 2026 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसे सेव करें.

परीक्षा सिटी स्लिप क्यों है जरूरी

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से पहले जारी की जाती है. यह एक सूचना दस्तावेज होता है, जिसमें परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट टाइमिंग की जानकारी दी जाती है. इससे उम्मीदवार अपनी यात्रा और तैयारी की योजना पहले से बना सकते हैं. खासतौर पर SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह स्लिप फ्री ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का विकल्प भी देती है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Elon Musk Free Spacex Shares: क्या भारतीय मूल के बच्चों को भी मिलेगा एलन मस्क का फ्री SpaceX शेयर? जानें पूरी डिटेल

Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…

Last Updated: October 23, 2026 15:11:50 IST

ना सचिन ना कोहली, इस खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड; जानें 5 टॉप में कितने भारतीय

ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…

Last Updated: October 23, 2026 15:01:26 IST

Karwa Chauth: क्या बिना शादी के भी रखा जा सकता है व्रत? कुंवारी लड़कियां जान लें नियम

Karwa Chauth: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए व्रत रख सकती…

Last Updated: October 23, 2026 14:50:55 IST

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: ईशान किशन OUT, वैभव सूर्यवंशी IN! दूसरे टी20 के लिए अय्यर टीम में कर सकते हैं बड़ा बदलाव

Ind vs Nz 2nd T20 Playing 11: बीसीसीआई ने शुक्रवार को बताया कि ईशान किशन…

Last Updated: October 23, 2026 14:04:54 IST

Diljit Dosanjh Threat Email: टाइगर श्रॉफ के बाद अब दिलजीत दोसांझ को धमकी! अमिताभ बच्चन भी निशाने पर, BMC मेयर को मिला ईमेल

Diljit Dosanjh Threat Email: मुंबई की मेयर के कार्यालय, कई स्कूलों, दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम…

Last Updated: October 23, 2026 13:47:23 IST

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming: कल दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफान? जानें कब और कहां फ्री में देखें लाइव मैच

IND vs NZ 2nd T20I Live Streaming:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20…

Last Updated: October 23, 2026 13:40:17 IST