आलिया भट्ट और शर्वरी की फिल्म 'अल्फा' को 10 जुलाई 2026 को थिएट्रिकल रिलीज मिलेगी. पहले ऐसी खबरें थीं कि नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ रुपये की ओटीटी डील होने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, लेकिन यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट डालते हुए इन सब अफवाहों का खंडन किया है.
सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'अल्फा'
आलिया भट्ट और शरवरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा की रिलीज डेट आखिरकार घोषित हो गई है. पहले ऐसी खबरें थीं कि नेटफ्लिक्स के साथ 215 करोड़ रुपये की ओटीटी डील होने के बाद फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी, लेकिन यशराज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट डालते हुए इन सब अफवाहों का खंडन किया है.
आलिया भट्ट और शर्वरी की फिल्म ‘अल्फा’ को 10 जुलाई 2026 को थिएट्रिकल रिलीज मिलेगी. इस फिल्म का पोस्टर आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा “See you in cinemas”.
अल्फा लोकप्रिय वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फ्रैंचाइज़ी की पिछली फिल्मों में एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में शामिल हैं. वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सभी पिछली फिल्मों में पुरुष मुख्य किरदारों ने काल्पनिक आर एंड एडब्ल्यूए एजेंटों की भूमिका निभाई है. हालांकि, अल्फा इस फ्रैंचाइज़ी की पहली महिला प्रधान जासूसी थ्रिलर होगी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं और बड़े पैमाने पर एक्शन दृश्यों में हाई-ऑक्टेन स्टंट करती नजर आएंगी.
इससे पहले, जब फिल्म के सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने की खबरें सामने आईं, तो यश राज फिल्म्स ने इन दावों का पुरजोर खंडन किया और यहां तक कि इस बात पर भी आपत्ति जताई कि ऐसी अफवाहें नायिका प्रधान फिल्म की छवि को खराब कर रही हैं.
‘अल्फा’ को सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गालवान’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचाने के लिए रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई. मूल रूप से ‘अल्फा’ 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी और उसी दिन सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान भी रिलीज होनी है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि YRF ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म से कोई क्लैश न हो इसलिए ‘अल्फा’ की डेट आगे शिफ्ट की और अब ये 10 जुलाई को रिलीज हो रही है. इससे पहले यह फिल्म क्रिसमस 2025 में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी डेट आगे बढ़ा दी गयी.
‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल सेंट्रिक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें हाई-स्टेक्स एस्केपेज मिशन, ग्लोबल कॉन्सपिरेसीज, एक्शन, स्टंट्स और रहस्य हैं। थीम “अल्फा: पहला, सबसे तेज, सबसे मजबूत” पर आधारित है, जो ग्रीक अल्फाबेट के पहले अक्षर से प्रेरित. इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शरवरी भी हैं. फिल्म में ह्रितिक रोशन का एक कैमियो रोल भी है. इसके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर भी इस फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फैन-मेड कॉन्सेप्ट ट्रेलर्स काफी वायरल हैं, जो एक्शन पैक्ड ग्लिम्प्स दिखाते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ…
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…
IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…
Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…
Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…
IND VS WI: गुवाहाटी में खेले गए पिछले मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 800…