<
Categories: जॉब

RRB NTPC Admit Card 2026 Released: आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, इस दिन से परीक्षा शुरू

RRB NTPC Hall Ticket 2026 Released: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा ग्रेजुएट लेवल के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार सीधे इस लिंक rrbapply.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

RRB NTPC Admit Card 2026 Released: रेलवे में नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. Railway Recruitment Board (RRB) ने ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए आयोजित होने वाली RRB NTPC Exam 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं.

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते इसे डाउनलोड कर लें.

लॉगिन कर डाउनलोड करें हॉल टिकट

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करना होगा. लॉगिन करने के बाद वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं. इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा की शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र का पूरा पता शामिल रहता है. इसलिए डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें.

RRB NTPC Hall Ticket 2026 Download करने का डायरेक्ट लिंक

पहले जारी हुई थी परीक्षा शहर सूचना पर्ची

एडमिट कार्ड जारी होने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (Intimation Slip) उपलब्ध कराई थी. इस पर्ची के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि के बारे में पहले ही जानकारी दे दी गई थी, ताकि वे समय रहते यात्रा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकें. हालांकि, यह पर्ची केवल जानकारी देने के उद्देश्य से जारी की जाती है. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए इसे वैध दस्तावेज के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता.

परीक्षा के दिन इन दस्तावेजों को साथ ले जाना जरूरी

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा. बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य विवरण में कोई गलती दिखाई देती है, तो उन्हें तुरंत अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी कार्यालय से संपर्क करना चाहिए.

रेलवे भर्ती बोर्ड की यह भर्ती प्रक्रिया लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है. ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने और परीक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST

Delhi Weather 4 October 2026: अब गर्मी में झुलसेंगे दिल्ली वाले! बारिश पर ब्रेक के बाद चढ़ा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…

Last Updated: October 4, 2026 08:42:48 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST