<
Categories: जॉब

Sarkari Naukri: 10वीं हैं पास, तो वन विभाग में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर, बिना परीक्षा होगा चयन

Sarkari Naukri Karnataka Forest Observer Recruitment 2026: कर्नाटक वन विभाग (Karnataka Forest Department) में नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है. इन पदों पर अप्लाई करने का सोच रहे हैं, तो दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

Karnataka Forest Observer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है. कर्नाटक वन विभाग (Karnataka Forest Department) ने Forest Observer (Group D) के 675 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. यह भर्ती मुख्य वन संरक्षक एवं चयन प्राधिकरण के कार्यालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए आयोजित की जा रही है.

सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक प्रदर्शन और शारीरिक परीक्षण के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी 1 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

675 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कर्नाटक के विभिन्न वन सर्किलों में कुल 675 Forest Observer पद भरे जाएंगे. इनमें शिमोगा, मैसूर, बेलगावी, बेल्लारी, बेंगलुरु, चामराजनगर, चिकमगलूर, मंगलुरु, उत्तर कन्नड़, कोडागु सहित कई सर्किल शामिल हैं. सबसे अधिक रिक्तियां चामराजनगर सर्किल में 159 पदों के लिए घोषित की गई हैं, जबकि मैसूर सर्किल में 121 और बेंगलुरु सर्किल में 82 पदों पर भर्ती होगी.

कौन कर सकता है आवेदन?

Forest Observer पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी.

उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए.
किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (SSLC) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है.
अभ्यर्थी शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए तथा किसी गंभीर शारीरिक कमी से मुक्त होना चाहिए.

यह भर्ती विशेष रूप से उन युवाओं के लिए अच्छा अवसर है जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी सेवा में प्रवेश करना चाहते हैं.

क्या है आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. अधिकतम आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग तय की गई है.

सामान्य (General/UR): 30 वर्ष
SC/ST एवं Category-I: 33 वर्ष
Category 2A, 2B, 3A और 3B (पिछड़ा वर्ग): 32 वर्ष

सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अतिरिक्त आयु छूट का लाभ भी मिलेगा.

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा.

चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी.
SSLC (10वीं) परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.
मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (Physical Standard Test), एंड्योरेंस टेस्ट (Endurance Test) और फिजिकल एफिशिएंसी (Efficiency Test) के लिए बुलाया जाएगा. इन चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा.

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को कर्नाटक सिविल सेवा वेतनमान के अनुसार 29,600 रुपये से 52,800 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के तहत अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

योग्य उम्मीदवार 1 अगस्त 2026 से कर्नाटक वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट aranya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे. आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी एक बार अवश्य जांच लें.

सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर

यदि आप 10वीं पास हैं और वन विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो Karnataka Forest Observer Recruitment 2026 आपके लिए शानदार मौका हो सकता है. बिना लिखित परीक्षा, आकर्षक वेतन और 675 रिक्तियों के साथ यह भर्ती बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

करवाचौथ की रात पति का खूनी खेल, पत्नी के चेहरे-गर्दन पर कैंची से किए ताबड़तोड़ हमले, 3 घंटे चला ऑपरेशन

Bhojpur Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: November 2, 2026 16:15:23 IST

न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर सबसे आगे

Most Runs by Indian Batsmen in New Zealand ODIs: न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे क्रिकेट…

Last Updated: November 2, 2026 16:09:43 IST

Cyclone Murasu School Holiday: मरासु तूफान की वजह से 3 नवंबर को बंद रहेंगे स्कूल? तमिलनाडु से ओडिशा तक भारी बारिश का अलर्ट; यहां देखें अपडेट

Cyclone Murasu School Holiday: चक्रवात मुरासु के खतरे के चलते तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा…

Last Updated: November 2, 2026 15:55:48 IST

Caught In CCTV: थोड़ा धुआं… फिर जोरदार धमाका, ग्वालियर में मोबाइल बना टाइम बम; बाल-बाल बचा मरीज

Gwalior Phone Blast Video: ग्वालियर में डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में मोबाइल…

Last Updated: November 2, 2026 15:37:27 IST

डॉ. चिन्मय पण्ड्या संग मंच साझा कर बोले ओम बिरला, अंतिम व्यक्ति तक जलती रहेगी अखंड ज्योति

माता भगवती देवी शर्मा जन्मशताब्दी महोत्सव में 20 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, लोकसभा…

Last Updated: November 2, 2026 15:37:10 IST