<
Categories: धर्म

फिर रुकी अमरनाथ यात्रा! चौथे दिन भी आगे नहीं बढ़ पाए श्रद्धालु, खराब मौसम की वजह से बंद हुआ NH-44

Amarnath Yatra Update 2026: खराब मौसम और तेज बारिश की वजह से चौथे दिन भी अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु आगे नहीं बढ़ सके हैं. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने NH-44 बंद कर दिया है. आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट के बारे में.

Amarnath Yatra 2026 Latest Update: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक अमरनाथ की यात्रा के लिए हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच चुके हैं, लेकिन तेज बारिश ने यात्रा पर विराम लगा दिया है. लगातार खराब मौसम और पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं के चलते जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने एहतियातन चौथे दिन भी अमरनाथ यात्रा शुरू नहीं की. 
 
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मौसम खराब है और लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते कई पहाड़ी स्थानों पर भूस्खलन हुआ और चट्टानें सड़क पर आ गिरीं. इसका सबसे ज्यादा असर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर हुआ है, जिसकी वजह से इस पवित्र यात्रा में बाधा बनी हुई है.

सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री

हजारों श्रद्धालु मार्ग बंद होने की वजह से बीच यात्रा में रुके हुए हैं, जिनकी सुरक्षा और भोजन व विश्राम के लिए प्रशासन सहायता कर रहा है. यात्रा रोकने के बाद श्रद्धालुओं को चंदरकोट, रामबन और बनिहाल के यात्रा शिविरों में ठहराया गया है. प्रशासन की ओर से यात्रियों को भोजन, पेयजल और चिकित्सा जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो. अधिकारियों का कहना है कि NH-44 पर यातायात सामान्य होने और मौसम में सुधार आने के बाद ही अमरनाथ यात्रा दोबारा शुरू करने का फैसला लिया जाएगा.

कब तक चलेगी अमरनाथ यात्रा?

इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू हुई है और 28 अगस्त 2026 तक चलेगी. श्रद्धालु पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों का इस्तेमाल कर सकते हैं. पहलगाम मार्ग अपेक्षाकृत लंबा है, जबकि बालटाल मार्ग छोटा लेकिन अधिक चुनौतीपूर्ण माना जाता है.

श्रद्धालुओं के लिए सलाह

मौसम सामान्य होने तक यात्रा शुरू होने की संभावना कम है. ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जल्दबाजी में यात्रा न करें, यात्रा से पहले आधिकारिक एडवाइजरी जरूर देखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, मंगल दोष से मुक्ति के लिए करें ये उपाय, जानें पूजा विधि

Maa Chandraghanta Puja: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन 13 अक्टूबर को मां दुर्गा के चंद्रघंटा…

Last Updated: October 12, 2026 23:21:07 IST

15 साल की किशोरी को हवस का शिकार बनाकर किया प्रेग्नेंट, पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, मृत बच्चे को दिया जन्म

Banda rape case: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 15 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म…

Last Updated: October 12, 2026 23:06:04 IST

सुधा यादव को कर्नाटक की कमान, तमिलनाडु जाएंगे राजेंद्र अर्लेकर, 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, जानें किसे मिला कौन सा राज्य

Sudha Yadav Karnataka Governor: राष्ट्रपति भवन ने 12 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस कम्युनिके में…

Last Updated: October 12, 2026 21:57:53 IST

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST