<
Categories: जॉब

Police Constable Vacancy: एमपी पुलिस में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस करना है ये काम, अच्छी है सैलरी

Sarkari Naukri MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी (Govt Jobs) पाने का मन बना रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

MP Police Constable Recruitment 2026: अगर आप एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा को पास कर चुके हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बढ़िया मौका है. इसके लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिनकी संगीत में रुचि है और वे बैंड टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट iforms.mponline.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. अगर आवेदन में कोई गलती रह जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 24 अप्रैल तक का समय दिया गया है. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते फॉर्म भर लें.

कुल पद और किसके लिए मौका

इस भर्ती के तहत पूरे राज्य में कांस्टेबल (बैंड) के कुल 679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, ये सभी पद केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं.

आवेदन शुल्क की जानकारी

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार शुल्क देना होगा.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 500 रुपये
SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 250 रुपये
इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को 150 पोर्टल शुल्क और GST भी देना होगा.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
MP Police Constable Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
MP Police Constable Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

आयु सीमा और योग्यता

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है. अधिकतम आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 33 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 38 वर्ष है. वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

  • UR, OBC और SC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.
  • ST वर्ग के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

इस भर्ती में चयन केवल लिखित परीक्षा पर आधारित नहीं होगा, बल्कि उम्मीदवारों की विशेष प्रतिभा को भी परखा जाएगा. चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

स्किल टेस्ट
बैंड बजाने का प्रैक्टिकल टेस्ट
इंटरव्यू

यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि चयनित उम्मीदवार न केवल शारीरिक रूप से फिट हों, बल्कि संगीत में भी दक्ष हों.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार MP Online Portal पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल ने दिया बड़ा झटका महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, फ्री में मिलेगी ये चीज

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…

Last Updated: October 7, 2026 14:58:39 IST

Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 7, 2026 14:56:31 IST

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…

Last Updated: October 7, 2026 14:22:18 IST

Instagram पर 50 लोगों ने देखा मौत का मंजर, शादी करना चाहता था कपल; माता-पिता ने किया मना तो…

Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…

Last Updated: October 7, 2026 14:20:54 IST