<
Categories: बिज़नेस

बैंक खाते में एक या दो कितने नॉमिनी बेहतर, भविष्य पर क्या पड़ेगा असर, जानें पूरी जानकारी

कई बार लोग बैंक अकाउंट या उससे जुड़ी जगहों पर केवल एक नॉमिनी का नाम लिखते हैं. हालांकि आरबीआई का कहना है कि एक से ज्यादा नॉमिनी लिखना फायदेमंद होता हैं. वहीं सिंगल और जॉइंट नॉमिनेशन के अपने-अपने फायदे और नुकसान होते हैं.

Joint Nomination vs Single Nomination: बहुत से लोग जब बैंक अकाउंट या बैंक से किसी अन्य तरह का काम कराते हैं, तो उनमें नॉमिनी भरने का ऑप्शन आता है, जिसमें लोग अक्सर अपने पैरेंट्स या अपनी वाइफ को नॉमिनी चुनते हैं. हालांकि अधिकतर लोग केवल एक नॉमिनी ही चुनते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नॉमिनी कितने चुनने चाहिए. जी हां, आपको एक नहीं बल्कि दो नॉमिनी चुनने चाहिए. आरबीआई के दिशानिर्देशानुसार, जॉइंट नॉमिनेशन यानी एक से ज्यादा नॉमिनेशन होना बेहतर होता है क्योंकि यह बेहतर नियंत्रण, संपत्ति का तेजी से हस्तांतरण और पारिवारिक विवादों को कम करता है.

क्या होता है नॉमिनी?

नॉमिनी  वो व्यक्ति होता है, जो खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक में जमा राशि ले सकता है लेकिन वो मालिक नहीं होता. वो केवल रकम पाने वाला अधिकृत व्यक्ति होता है. हालांकि  उसका असली हकदार कानूनी वारिस होते हैं. 

एक नॉमिनी रखने के फायदे

एक नॉमिनी रखने से जमा राशि को क्लेम करना आसान हो जाता है. साथ ही कागजी काम भी कम होते हैं और पैसे निकालने में ज्यादा लड़ाई-झगड़े और बहस की उलझन कम रहती है. एक नॉमिनी अधिकतर जीवनसाथी को बनाना चाहिए या ऐसे इंसान को जिस पर भरोसा हो. हालांकि ध्यान रखने वाली बात ये है कि अगर नॉमिनी की मृत्यु पहले हो जाती है और उसे बैंक खाते में अपडेट करके नॉमिनी का नाम न बदला जाए, तो पैसे निकालने की प्रक्रिया जटिल हो जाती है.

संयुक्त नॉमिनी रखने के फायदे और नुकसान

संयुक्त नॉमिनी रखने से  परिवार के अलग-अलग सदस्यों में पहले से तय हिस्सों में आसानी से बंटवारा हो जाता है. अगर प्रतिशत साफ तौर पर लिखा गया हो, तो भविष्य में विवाद कम हो सकते हैं. हालांकि अगर प्रतिशत तय नहीं किया गया, तो भविष्य में झगड़े बढ़ सकते हैं. साथ ही ये भी साफ रखना चाहिए कि अगर एक नॉमिनी नहीं है, तो उसकी जगह पर कौन हिस्सा लेगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: गरबा खेलना है तो दिल्ली की इन 5 जगहों पर पहुंचें, डांडिया नाइट्स के लिए सजने लगे पंडाल

Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…

Last Updated: October 7, 2026 15:50:13 IST

Tej Pratap Yadav Second Marriage: विदेशी संग ब्याह रचाएंगे तेजू भैया, बाहों में बाहें डाल कर रहे रोमांस; बोले- शादी करोगी न तुम?

Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…

Last Updated: October 7, 2026 15:44:47 IST

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा, क्रिकेट खेलने गए 11 खिलाड़ियों में 4 की मौत; ट्रक में घुसी कार

Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…

Last Updated: October 7, 2026 15:32:32 IST

4 महिलाएं और दो पुरुष अचानक पहुंचे स्पा सेंटर, किया हंगामा, लाखों वसूलकर किया कांड

Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…

Last Updated: October 7, 2026 15:26:11 IST

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST