<
Categories: जॉब

MPPCB Vacancy: पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नौकरी पाने का मौका, आज से आवेदन शुरू, 177500 महीने की है सैलरी

Sarkari Naukri MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) में नौकरी (Govt Jobs) तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

MPPCB AE Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. इसके लिए मध्य प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (MPPCB) ने असिस्टेंट इंजीनियर (Assistant Engineer) के पदों के लिए भर्तियां निकाली है. उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक एवं योग्य हैं, वे MPPCB की आधिकारिक वेबसाइट mppcb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो पर्यावरण इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार (Correction Window) की सुविधा भी दी जाएगी, जिसकी अंतिम तिथि 2 मई 2026 मानी जा रही है. इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए सभी खास बातों को ध्यान से पढ़ें.

मिलने वाले सैलरी और भत्ते

चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा. असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए सैलरी 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह के बीच होगी. इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है.

अप्लाई करने की योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Environmental Engineering में बैचलर या मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही, उम्मीदवारों को अन्य योग्यता शर्तों को भी पूरा करना होगा, जिनकी जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन में दी गई है.

फॉर्म भरने की आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC आदि) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
MPPCB AE Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करने का लिंक
MPPCB AE Recruitment 2026 नोटिफिकेशन

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

MPPCB भर्ती 2026 में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी. इनमें निम्नलिखित शामिल है.

  • लिखित परीक्षा (Computer-Based Test): इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे
  • इंटरव्यू: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 20 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा

अंतिम चयन दोनों चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step Guide)

MPPCB की आधिकारिक वेबसाइट mppcb.mp.gov.in पर जाएं
होमपेज पर “Assistant Engineer Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें.
जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें.
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

MPPCB Assistant Engineer भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो स्थिर और प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं. समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं, ताकि इस मौके का पूरा फायदा उठा सकें.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST