<
Categories: जॉब

SSC Admit Card 2026 Released: एसएससी जेईई टियर II एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें फटाफट डाउनलोड

SSC JE Admit Card 2026 Released: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार सीधे इस लिंक ssc.gov.in के जरिए अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC JE Admit Card 2026 Released: सरकारी नौकरी (Govt Jobs) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) 2025 Tier-II परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने ने Tier-I परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ssc.gov.in/ के जरिए भी अपना एडमिट कार्ड देख सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को अपनाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, SSC JE Tier-II (पेपर 2) परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी. केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने Tier-I चरण को क्लियर किया है, वही इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

SSC JE Tier-II Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  2. “SSC JE Tier-II Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
  4. सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  5. स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें.
  6. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

एडमिट कार्ड में क्या-क्या होती है जानकारी

SSC JE Tier-II एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है, जिसमें उम्मीदवार से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शामिल होती है, जैसे:

  • उम्मीदवार का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का विवरण

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें. किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लेकर जाना अनिवार्य है:

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • सरकार द्वारा जारी वैध फोटो ID

इन दस्तावेज़ों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए पहले से तैयारी कर लें.

SSC JE Tier-II परीक्षा पैटर्न 2026

SSC JE Tier-II परीक्षा एक तकनीकी पेपर होता है, जिसमें उम्मीदवार के इंजीनियरिंग विषय से जुड़े ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है. यह परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप (MCQ) प्रश्नों पर आधारित होती है.

पेपर तीन मुख्य सेक्शनों में विभाजित होता है:

  • सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग

उम्मीदवार को अपने चुने हुए विषय के अनुसार केवल एक सेक्शन हल करना होता है.

सिविल इंजीनियरिंग में बिल्डिंग मटीरियल, सर्वेइंग, और स्ट्रक्चरल डिज़ाइन जैसे विषय शामिल होते हैं. इलेक्ट्रिकल में सर्किट थ्योरी और पावर सिस्टम, जबकि मैकेनिकल में थर्मोडायनामिक्स और फ्लूड मैकेनिक्स जैसे टॉपिक्स पूछे जाते हैं.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

दिल्ली का शाही परिवार अपनी हार का…असम की धरती से जमकर गरजे पीएम मोदी, महिला आरक्षण को लेकर क्या बोले?

PM Modi Rally in Assam: असम विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोजी ने आज बरपेटा…

Last Updated: April 6, 2026 12:55:23 IST

हनीमून सिस्टाइटिस क्या होता है? शादी के बाद महिलाओं को क्यों होती है यह समस्या, जानें कारण और बचाव

Honeymoon Cystitis: हनीमून सिस्टाइटिस एक प्रकार का यूरिन इंफेक्शन (UTI) है, जो अक्सर शारीरिक संबंध…

Last Updated: April 6, 2026 12:53:03 IST

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:49:06 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST