<
Categories: जॉब

SSC CGL Answer Key 2026 Date: एसएससी सीजीएल आंसर की ssc.gov.in पर जल्द, ऐसे आसानी से कर पाएंगे डाउनलोड

SSC CGL Answer Key 2026 Date: एसएससी सीजीएल की आंसर की जल्द जारी होने वाली है. जो कोई भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे सीधे आसानी से इस लिंक ssc.gov.in के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.

SSC CGL Answer Key 2026 Date: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के जरिए आयोजित SSC CGL Tier II परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब बेसब्री से आंसर की का इंतज़ार कर रहे हैं. फिलहाल, आयोग ने अभी तक SSC CGL आंसर की 2026 जारी नहीं की है. जैसे ही आंसर की जारी होगी, उम्मीदवार इसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.

आंसर की के साथ खुलेगी ऑब्जेक्शन विंडो

SSC द्वारा संभावित (प्रोविजनल) आंसर की जारी करने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी एक्टिव की जाएगी. उम्मीदवार अपने प्रश्न-उत्तर का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 100 प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा. SSC स्पष्ट कर चुका है कि डाक, ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

फाइनल आंसर की से पहले होगी आपत्तियों की जांच

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई सभी आपत्तियों की जांच आयोग द्वारा विशेषज्ञों की टीम से करवाई जाएगी. इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. इस प्रक्रिया में SSC का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा.

SSC CGL Tier II परीक्षा कब हुई थी?

SSC CGL टियर II परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जनवरी 2026 को किया गया था. 18 जनवरी को डाटा एंट्री स्पीड टेस्ट (DEST) आयोजित किया गया. 19 जनवरी को मैथमेटिकल एबिलिटी, रीजनिंग और जनरल इंटेलिजेंस, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज और स्टैटिस्टिक्स जैसे विषयों की परीक्षा हुई. यह परीक्षा उम्मीदवारों की विषयगत समझ के साथ-साथ उनकी स्पीड और एक्यूरेसी को भी परखने के लिए डिजाइन की गई थी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

SSC CGL परीक्षा 2026 के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, संवैधानिक एवं वैधानिक निकायों और ट्रिब्यूनलों में कुल 14,582 ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती की जाएगी. यह परीक्षा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की, ऑब्जेक्शन विंडो और आगे की भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें. थोड़ा इंतज़ार अभी बाकी है, लेकिन आंसर की जारी होते ही तस्वीर साफ हो जाएगी.

Munna Kumar

11+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल में SEO-आधारित कंटेंट, डेटा इनसाइट्स और प्रभावी स्टोरीटेलिंग में विशेषज्ञ. रणनीति, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स के साथ उच्च-गुणवत्ता, आकर्षक और विश्वसनीय कंटेंट तैयार करना शामिल है. अभी इंडिया न्यूज में कार्यरत हूं. इससे पहले नेटवर्क18, जी मीडिया, दूरदर्शन आदि संस्थानों में कार्य करने का अनुभव रहा है.

Share
Published by
Munna Kumar

Recent Posts

Aaj ka Mausam: 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today 4 November 2026: आज 4 नवंबर को दिल्ली-NCR में आसमान ज़्यादातर साफ…

Last Updated: November 4, 2026 07:32:33 IST

हापुड़ में ड्यूटी के दौरान दरोगा की मौत, रातभर कुर्सी पर बैठे रहे लक्ष्मण सिंह, सुबह ग्रामीणों को हुआ शक

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में बहादुरगढ़ थाने में तैनात उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह…

Last Updated: November 3, 2026 23:16:14 IST

PNB में 10.24 करोड़ की हेराफेरी, महिला बैंककर्मी और निजी सहयोगी गिरफ्तार, पुणे से पकड़ा गया आरोपी

PNB scam: ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक की पाई शाखा में खाताधारकों के खातों…

Last Updated: November 3, 2026 23:05:09 IST

Moradabad Viral Video: सड़क बुर्का पहनी महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक को जड़ा थप्पड़,  मुरादाबाद का वीडियो चर्चा में

Moradabad Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सड़क पर एक बुर्का पहनी महिला और…

Last Updated: November 3, 2026 22:47:58 IST

मुर्गे के खून से लिखता था लव लेटर, निजी वीडियो से तुड़वाए शादी के रिश्ते, KGMU के पूर्व डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

KGMU case: लखनऊ के KGMU के पूर्व रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक उर्फ रमीज मलिक पर…

Last Updated: November 3, 2026 22:17:52 IST

Dombivali murder case: शराब पीते वक्त दोस्त से हुआ झगड़ा, लात-घूंसों से कर दिया कत्ल, 20 दिन बाद खुद खोला राज

Dombivali murder case: महाराष्ट्र के डोंबिवली में 9 अक्टूबर को शराब पीने के दौरान हुए…

Last Updated: November 3, 2026 21:57:03 IST